Hot News

Jamshedpur news. जसकनडीह में आदिवासी जनाक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर किया मंथन

Jamshedpur news.

परसुडीह क्षेत्र के जसकनडीह में शनिवार को आदिवासी समाज की एक बैठक जगन्नाथ देवगम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कुड़मी को आदिवासी सूची में शामिल किये जाने के विरोध में 9 अक्तूबर को उपायुक्त कार्यालय के सामने आयोजित आदिवासी जनाक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में मौजूद आदिवासी हो समाज, संताल समाज, मुंडा समाज एवं भूमिज समाज के बुद्धिजीवियों ने कहा कि सभी समाज अपने-अपने पारंपरिक वाद्ययंत्र व पोशाक के साथ शामिल हों, ताकि आदिवासी जनाक्रोश रैली में एकता व अखंडता प्रदर्शित हो. बैठक में शिव कुमार हांसदा, मोना देवगम, सुनीता कुंकल, सुनील देवगम, चंद्राय मार्डी, कोंका हेंब्रम, लखींदर कुंकल, मजूमदार हेंब्रम, खुदीराम हांसदा, पूर्णिमा हेंब्रम, जांबी देवगम, विरंग देवगम, ठिरकी देवगम, राहुल कुंकल, डोडरा बानरा, प्रकाश सामद, दीपक सामद, लोगड़ो सामद, मारंग देवगम, सावित्री देवगम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Jamshedpur news. जसकनडीह में आदिवासी जनाक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर किया मंथन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top