Hot News

Jamshedpur news. जीटी हॉस्टल और यूनाइटेड क्लब में मॉड्यूलर बायोगैस प्लांट्स का उद्घाटन

Jamshedpur news.

टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) ने जीटी हॉस्टल और यूनाइटेड क्लब में अत्याधुनिक मॉड्यूलर बायोगैस प्लांट्स का उद्घाटन किया. इस सुविधा का उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी और टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा द्वारा किया गया. इन बायोगैस प्लांट्स की फीडिंग क्षमता 200 किलोग्राम प्रतिदिन है और प्रत्येक प्लांट से आठ किलोग्राम गैस का उत्पादन किया जा सकता है. यह टाटा स्टील यूआइएसएल की सतत और पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा समाधानों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है. उद्घाटन समारोह में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे, जिनमें चीफ टाउन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड लॉजिस्टिक्स वरुण बजाज, जीएम टाउन ओएंडएम रवींद्र कुमार सिंह, कंपनी के सीएफओ ज्योति प्रकाश और जेएचआरए के अध्यक्ष रविश कुमार शामिल थे. टाटा स्टील यूआइएसएल द्वारा विकसित और लागू की गई इन सुविधाओं का उद्देश्य जैविक कचरे को कम करना और नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करना है, जो कंपनी की हरित और सतत भविष्य की दृष्टि के अनुरूप है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Jamshedpur news. जीटी हॉस्टल और यूनाइटेड क्लब में मॉड्यूलर बायोगैस प्लांट्स का उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top