Hot News

Jamshedpur News : बस स्टैंड शिफ्टिंग से पहले डिमना में सुविधाएं करायें उपलब्ध

जिला प्रशासन और बस एसोसिएशन के सदस्यों के बीच बैठक, परेशानियों से कराया अवगत

वरीय संवाददाता जमशेदपुर .

जेपी सेतु भुइयांडीह से डिमना स्थित वसुंधरा इस्टेट के पास बस स्टैंड शिफ्टिंग को लेकर जिला प्रशासन और बस एसोसिएशन के बीच मंगलवार को बैठक हुई. यह बैठक जिला परिवहन कार्यालय में डीटीओ धनंजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी थी.

बैठक के दौरान, बस एसोसिएशन के सदस्यों ने डिमना में बस स्टैंड शिफ्ट होने पर कर्मचारियों और आम जनता को होने वाली समस्याओं पर प्रकाश डाला. बस संचालकों ने मौजूदा स्थल पर ही बस स्टैंड के विस्तारीकरण की मांग की और नये स्थान पर सुविधाएं उपलब्ध होने तक शिफ्टिंग को टालने की अपील की. एसोसिएशन का कहना था कि दो स्थानों पर बस स्टैंड होने से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा.

इसके अलावा, डिमना में मानगो-साकची फ्लाइओवर निर्माण के लिए पाइपलाइन, बिजली पोल और अन्य संसाधनों की शिफ्टिंग होगी. जिसमें लिए तीन से चार महीने का समय लगेगा. इस दौरान मानगो-डिमना रोड पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बस स्टैंड को डिमना स्थित वसुंधरा इस्टेट के पास शिफ्ट करने की योजना बनाई गयी है. वहीं एसोसिएशन सदस्यों ने कहा परेशानी नहीं होगी वे डोबो होकर चलने के लिए तैयार है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Jamshedpur News : बस स्टैंड शिफ्टिंग से पहले डिमना में सुविधाएं करायें उपलब्ध appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top