Hot News

jamshedpur news : बिरसानगर : शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस गोदाम में लगी आग, चार लाख का सामान खाक

फोटो- 7 आग 1,2

jamshedpur news :

बिरसानगर थानांतर्गत जोन नंबर एक स्थित बेदी टेंट हाउस के गोदाम में अचानक से आग लग गयी. आग लगाने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आगजनी की घटना के बाद आसपास के लोग और पुलिस की मदद से दमकल की चार गाड़ियां माैके पर पहुंचीं. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. टेंट हाउस के मालिक राजू ने बताया कि आगजनी में करीब चार लाख रुपये से ज्यादा के सामान का नुकसान हुआ है. घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की है. जानकारी के अनुसार, बेदी टेंट हाउस का गोदाम उसके घर के तीसरे तल्ले पर बना हुआ है. शनिवार की सुबह शॉर्ट सर्किट होने के कारण कपड़े और साेफा में आग लग गयी. थोड़ी ही देर में काफी ज्यादा धुआं निकलने लगा. उसके बाद उसके पड़ोस के लोगों ने घर जाकर इसकी जानकारी दी. इसके बाद बेदी टेंट हाउस के मालिक राजू का बेटा आनन- फानन में ऊपर गया और आगजनी को देखा. उसके बाद आसपास के लोगों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया. फिर बिरसानगर पुलिस और दमकल केंद्र को फोन कर इसकी जानकारी दी. दमकल की चार गाड़ियां बारी-बारी से मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. राजू ने बताया कि गोदाम में रखा हुआ पूरा सामान जल कर राख हो गया. साथ ही आग की गर्मी से दीवार और छत भी क्षतिग्रस्त हो गयी है.

लगन के लिये थे कई ऑर्डर

बेदी टेंट हाउस के मालिक राजू ने बताया कि लगन का मौसम आने के साथ ही इतनी बड़ी दुर्घटना हो गयी, जिसमें अधिकांश सामान जल कर राख हो गया. इस माह के लगन के कई ऑर्डर भी उन्होंने लिया है. अब सभी शादी के लगन पूरा करने के लिए दूसरे टेंट हाउस से सहयोग लेकर काम करना होगा. ऐसे में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

The post jamshedpur news : बिरसानगर : शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस गोदाम में लगी आग, चार लाख का सामान खाक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top