Hot News

Jamshedpur News : भाजपाइयों ने राष्ट्र प्रथम के पथ पर चलने का लिया संकल्प

जमशेदपुर महानगर भाजपा ने मनाया 46वां स्थापना दिवस, साकची कार्यालय में ध्वजारोहण

Jamshedpur News :

विश्व की सबसे बड़ी नेतृत्वक पार्टी भाजपा ने रविवार को अपना 46वां स्थापना दिवस मनाया. जमशेदपुर महानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर एवं कई कार्यक्रम कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और जनसेवा का संकल्प लिया. साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पार्टी का झंडा फहराया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके बताये राष्ट्र प्रथम एवं अंत्योदय के पथ पर चलने का संकल्प लिया. अपने समर्पण, त्याग, तपस्या एवं बलिदान की भावना से भाजपा को नेतृत्व के शिखर तक पहुंचाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को स्मरण कर संगठन मजबूती का संकल्प लिया गया. भाजपा के स्थापना दिवस को भाजपा जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में पूरे उत्साह से मनाया गया. इस अवसर पर आमजनों के बीच लड्डू वितरण किया गया. इस दौरान जिला कार्यालय पर डॉ राजीव, कुसुम पूर्ति, संजीव सिन्हा, रेणु शर्मा, विजय तिवारी, मिली दास, प्रेम झा, अखिल सिंह, कौस्तव रॉय, संजीत चौरसिया, नीतीश कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Jamshedpur News : भाजपाइयों ने राष्ट्र प्रथम के पथ पर चलने का लिया संकल्प appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top