Hot News

Jamui: नदी में डूबने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क को किया जाम

Jamui News: नगर परिषद क्षेत्र के त्रिपुरारी सिंह नदी घाट पर मंगलवार दोपहर नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक थाना चौक मोहल्ला निवासी मो इब्राहिम के पुत्र मो अली है. बताया जाता है कि अली विद्यालय से घर लौटने के दौरान अपने तीन दोस्तो के साथ नदी नहाने त्रिपुरारी सिंह घाट गया था. इसी दौरान नदी में बने गड्ढे में अली को डूबते देख दोस्त शोर मचान लगे. आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर उसे नदी से निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.

बालू संवदेक पर कार्रवाई की मांग

युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने शहर के खैरा मोड़ पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम कर रहे लोगों ने बताया कि बालू कारोबारी के द्वारा बालू उठाव में मानक का अवहेलना किये जाने के कारण ही नदी घाट में बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं और इस गड्डे में डूबने से लोगों की मौत हो रही है. आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन से मृतक के परिजन को मुआवजा दिलाने और बालू उठाव में मानक की अवहेलना करने वाले संवेदक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. 

पीड़ितों ने क्या कहा ? 

लोगों ने बताया कि नदी में बने गड्ढे के कारण अब तक आधा दर्जन से अधिक जान जा चुकी है. बीते वर्ष थाना चौक मोहल्ला निवासी मो मोइम के पुत्र मो शहबाज की भी मौत नदी में बने गड्ढे में डूबने से हो गया था. सड़क जाम की सूचना मिलते ही सीओ ललिता कुमारी, सदर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे लेकिन सड़क जाम कर लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे. 

Also Read: 6 जुलाई को पटना आएंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 

अधिकारियों के समझाने पर शांत हुए आक्रोशित लोग 

दोनों पदाधिकारी के द्वारा घंटों समझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत होकर सड़क जाम हटाया. घंटों रहे जाम के कारण आमलोगों को आवगमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. सड़क जाम रहने के कारण खैरा मोड़ पर तीनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इस सड़क जाम में स्कूली वाहन, एंबुलेंस भी घंटों फंसे रहे. इस कारण शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम हटने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया.

The post Jamui: नदी में डूबने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क को किया जाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top