नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर- जन सुराज संगठन को नए सिरे से सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यालय, समस्तीपुर में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक श्री संजय सिंह जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में नरेंद्र प्रसाद मंडल एवं जितेंद्र मिश्रा ने पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहकर संगठनात्मक प्रक्रिया का मार्गदर्शन किया। बैठक के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए संगठन की वर्तमान स्थिति पर अपने-अपने विचार, सुझाव एवं अनुभव साझा किए।
सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी समय में संगठन की रणनीति, कार्ययोजना और ढांचे को और अधिक मजबूत करने, जमीनी स्तर पर जन संवाद बढ़ाने तथा संगठनात्मक अनुशासन एवं समन्वय को सुदृढ़ करने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि संगठन का पुनर्गठन कार्यकर्ताओं की भागीदारी, पारदर्शिता और सामूहिक नेतृत्व के आधार पर किया जाए।अध्यक्षीय संबोधन में श्री संजय सिंह जी ने कहा कि जन सुराज संगठन की मजबूती ही आंदोलन की सफलता की कुंजी है और सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने का आह्वान किया।

यह बैठक जन सुराज संगठन के पुनर्गठन की दिशा में एक निर्णायक कदम मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में संगठन और अधिक संगठित, प्रभावशाली एवं जनोन्मुखी रूप में कार्य करेगा।

