Hot News

Jaya Kishori Spiritual Quote: जया किशोरी से जानें क्या बद्दुआ लगती है, किसी की बद्दुआ से डरना चाहिए या नहीं? जया किशोरी ने समझाया

Jaya Kishori Spiritual Quote: जया किशोरी एक जानी-मानी कथावाचिका, भजन गायिका और मोटिवेशनल स्पीकर हैं. उनका असली नाम जया शर्मा है. उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही भजन गाना और श्रीमद्भागवत कथा पढ़ना शुरू कर दिया था. आज वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर मोटिवेशन से जुड़े वीडियो शेयर करती रहती हैं.

इन्हीं में से एक वीडियो में जया किशोरी ने लोगों के मन में अक्सर उठने वाले सवाल पर बात की है—क्या किसी की बद्दुआ सच में लगती है?

क्या बद्दुआ लगती है?

एक पॉडकास्ट के दौरान जया किशोरी से पूछा गया कि क्या बद्दुआएं असर करती हैं. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बहुत साफ शब्दों में कहा कि अगर आपने जानबूझकर किसी को नुकसान पहुंचाया है, तो बद्दुआ लग सकती है.

अगर आप सोच-समझकर किसी को दुख देते हैं, किसी का अपमान करते हैं या गलत काम करते हैं, तो उसका असर जरूर पड़ता है.

लेकिन जया किशोरी कहती हैं कि अगर कोई व्यक्ति बिना वजह आपसे नफरत करता है या सिर्फ जलन की वजह से आपको बद्दुआ देता है, तो उससे डरने की कोई जरूरत नहीं है. ऐसे मामलों में भगवान खुद आपकी रक्षा करते हैं और उस नकारात्मकता को उसी व्यक्ति की ओर लौटा देते हैं.

जब खुद गलत होकर खुद को पीड़ित बताया जाता है

जया किशोरी ने यह भी समझाया कि कई बार ऐसा होता है कि कोई व्यक्ति खुद गलत करता है, लेकिन जब आप उसके गलत काम का विरोध करते हैं या सच सामने लाते हैं, तो वही व्यक्ति खुद को पीड़ित बताने लगता है. चाहे यह रिश्तों में हो या काम की जगह पर, अक्सर ऐसा देखा जाता है कि सामने वाला पहले गलत व्यवहार करता है और फिर आपके रिएक्शन पर आपको ही दोषी ठहराने लगता है.

ऐसे में अगर कोई आपके रिएक्शन के बाद आपको बद्दुआ देता है, तो वह असर नहीं करती, क्योंकि गलती आपकी नहीं होती.

कर्म का नियम सबसे बड़ा है

जया किशोरी कहती हैं कि दुआ और बद्दुआ दोनों कर्मों पर आधारित होती हैं.अगर आप अच्छा करेंगे, तो अच्छा ही वापस आएगा. अगर आप बुरा करेंगे, तो उसका फल भी आपको ही मिलेगा. लेकिन अगर आपने किसी का बुरा नहीं किया है और फिर भी कोई आपसे जल रहा है या आपको गिराने की कोशिश कर रहा है, तो डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. भगवान आपके साथ हैं और सच्चाई की हमेशा जीत होती है.

ये भी पढ़ें: अगर रिश्ते बोझ बन जाए, तो क्या करें? Premanand Ji Maharaj ने बताया समाधान

The post Jaya Kishori Spiritual Quote: जया किशोरी से जानें क्या बद्दुआ लगती है, किसी की बद्दुआ से डरना चाहिए या नहीं? जया किशोरी ने समझाया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top