Bihar Next CM: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे. इसके बाद वे जल्द ही सीएम पद से इस्तीफा भी देंगे. ऐसे में बिहार के अगले सीएम फेस पर सस्पेंस बरकरार है. इस बीच जेडीयू ने एक बार फिर जेडीयू ऑफिस और पटना के अलग-अलग चौक चौराहों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार को लेकर पोस्टर लगाया गया है. इससे सियासी हलचल तेज हो गई है.
पोस्टर में क्या-क्या लिखा?
इस पोस्टर के जरिए निशांत कुमार को फिर से फ्यूचर सीएम बताया गया है. पोस्टर में लिखा गया, ‘नीतीश सेवक, मांगे निशांत. अब नए चेहरे पर क्यों करें विचार, जब क्लाइमेट लीडर के संकल्पों को पूरा करने के लिए तैयार हैं, भाई निशांत कुमार.’ इस पोस्टर में सीएम नीतीश और निशांत कुमार की तस्वीर भी है. जेडीयू की तरफ से लगातार निशांत कुमार को ही अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की जा रही है.
इससे पहले लगे पोस्टर में क्या-क्या लिखा गया था?
इससे पहले जो पोस्टर लगाया गया था, उसमें भी निशांत कुमार की फोटो के नीचे ‘फ्यूचर CM ऑफ बिहार’ लिखा था. साथ ही सीएम नीतीश कुमार के लिए लिखा था, ‘क्यों कर रहे हैं आप ऐसा विचार, जब बिहार वासियों को स्वीकार नहीं कि आप मुख्यमंत्री पद छोड़ जाएं बिहार.’ इस तरह से सीएम नीतीश कुमार से राज्यसभा नहीं जाने की अपील की गई थी. लेकिन मुख्यमंत्री अब जल्द ही शपथ लेने वाले हैं.
सीएम फेस को लेकर चर्चा तेज
जेडीयू के विधायक अनंत सिंह, जेडीयू नेता आनंद मोहन समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाने की अपील कर रहे हैं. इसके अलावा जेडीयू ज्वाइन करने जब निशांत कुमार ऑफिस पहुंचे थे, उस दिन भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें ही सीएम फेस बताया था. जबकि बीजेपी की ओर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सपोर्ट किया जा रहा है. लेकिन अब तक एनडीए की तरफ से सीएम फेस को लेकर आधिकारिक तौर पर फैसला नहीं लिया गया है, जिसका इंतजार किया जा रहा है.
Also Read: अब रेगुलर चलेगी राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत
The post JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर, निशांत कुमार को फिर बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार appeared first on Naya Vichar.

