Hot News

JEECUP Admit Card 2025 OUT: यूपी पॉलिटेक्निक एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

JEECUP Admit Card 2025 OUT: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वो अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि यूपी पॉलिटेक्निक जेईई के लिए परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी गई है.

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 मई 2025 तक का समय दिया गया था. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

JEECUP Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Important Links पर क्लिक करना होगा.
  • अगले पेज पर Download Admit Card of UPJEE(P) 2025 (Only for Group A) के लिंक पर जाएं.
  • अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • एडमिट कार्ड चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख लें.

JEECUP Admit Card 2025 Download Link यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें.

JEECUP 2025 Exam Schedule: एग्जाम की डेट

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने JEECUP की संशोधित परीक्षा तारीखों की घोषणा कर दी है. जारी नोटिस के अनुसार, अब JEECUP 2025 ग्रुप A, B, C, D, E1, E2, F, G, H, I, K और L के लिए 5 से 13 जून तक आयोजित किया जाएगा. यह भी उल्लेख किया गया है कि 7 जून 2025 को राजपत्रित अवकाश है, जबकि आरक्षित तिथि 13 जून आवंटित की गई है.

इससे पहले, JEECUP 20 से 28 मई, 2025 तक आयोजित किया जाना था. हालांकि, इसे स्थगित कर दिया गया था और अब JEECUP की नई तारीखें जारी कर दी गई हैं.

ये भी पढ़ें: कैसा रहा झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

The post JEECUP Admit Card 2025 OUT: यूपी पॉलिटेक्निक एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top