जहानाबाद सदर. जहानाबाद विधानसभा सीट से जनसुराज ने अभिराम शर्मा को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है. उनके नाम की घोषणा 14 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह के द्वारा की गयी. टिकट की औपचारिक घोषणा के बाद अभिराम शर्मा ने बुधवार को अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. प्रेसवार्ता को संबोधित उन्होंने कहा कि वे जन सुराज के सिद्धांतों और प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए समर्पित रहेंगे. शर्मा ने कहा कि जन सुराज सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि लोगों की आवाज़ और व्यवस्था परिवर्तन का अभियान है. हम हर घर तक जन सुराज के मुद्दे, विचार और संकल्प लेकर जायेंगे. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचारमुक्त शासन हमारे प्रमुख एजेंडे रहेंगे. प्रेसवार्ता में जनसुराज के युवा नेता अक्षय आनंद समेत जनसुराज के कई स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. सभी ने डॉ अभिराम को बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Jehanabad : जनसुराज पार्टी ने जहानाबाद विस क्षेत्र से शिक्षाविद् अभिराम शर्मा पर जताया भरोसा appeared first on Naya Vichar.

