Hot News

Jehanabad : डिहुरी गांव में घरों से तीन लाख की संपत्ति चोरी

हुलासगंज.

बौरी पंचायत अंतर्गत डिहुरी गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में करीब तीन लाख रुपये के सामान की चोरी हुई है. घटना गांव के श्रीकांत शर्मा के घर में हुई. गांव के उप मुखिया गौतम कुमार और पूर्व मुखिया सुनील कुमार ने बताया कि श्रीकांत शर्मा और उनका बड़ा बेटा दिल्ली में रहते हैं. घर पर उनकी पत्नी, छोटा बेटा रोहित कुमार और बहू रहते हैं. शुक्रवार को रोहित अपने एक मित्र के साथ देवघर दर्शन के लिए गया हुआ था. इसी बीच रात करीब 1 बजे चोर घर में पीछे से घुस आया. चोरों ने रोहित की पत्नी के कमरे का दरवाजा खटखटाया. स्त्री ने पहले टेलीफोन से अपने पति को संपर्क करने की कोशिश की, पर कॉल रिसीव नहीं हुआ. जब दोबारा दरवाजा खटखटाया गया, तो उन्होंने सोचा कि शायद उनकी सास, जो ग्राउंड फ्लोर पर थीं और दिन में चोटिल हो गयी थीं, उन्हें बुला रही हों. इसी भ्रम में उन्होंने दरवाजा खोल दिया. दरवाजा खुलते ही चोरों ने स्त्री पर हमला कर दिया. संयोगवश इसी दौरान रोहित कुमार ने दोबारा फोन किया, लेकिन पत्नी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला, तब उन्होंने अपनी मां को फोन कर जानकारी ली. जब उनकी मां ऊपर पहुंचीं, तो देखा कि बहू फर्श पर बेहोश पड़ी थी. इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया. रोहित कुमार ने देवघर जारहे रास्ता चकाई से ही लौट गया. रोहित कुमार रास्ते से ही अपने दोस्तों को फोन पर पूरी घटना की जानकारी दी. ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बेहोश स्त्री को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. चोरी गये सामान में दो सिकड़ी, 12 हजार रुपये नकद, एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी पायल, तीन चांदी के कटोरे, ढोलना, जिउतिया और अन्य कीमती सामान शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Jehanabad : डिहुरी गांव में घरों से तीन लाख की संपत्ति चोरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top