Jharkhand Bandh: सिरमटोली रैंप विवाद को लेकर आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद का ऐलान किया है. गुमला में इसका असर देखने को मिल रहा है. आदिवासी संगठन के लोग सड़कों पर उतरकर बंद को सफल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान शहर से करीब 10 किमी दूर टोटो में संगठन के लोगों ने गुमला व लोहरदगा मार्ग को जाम कर दिया है.
झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
टावर चौक पर पुलिस तैनात
जानकारी के अनुसार, बंद समर्थकों ने केओ कॉलेज के समीप बीच सड़क पर टायर जलाकर गुमला व लोहरदगा मार्ग को जाम किया है. इसके अलावा आदिवासी संगठन के युवा बाइक और स्कूटी से घूम घूम कर शहर में खुली दुकानों को बंद कराते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, सड़क पर उतरे लोग किसी तरह का हुड़दंग न करें, इसपर नजर रखने के लिए शहर के टावर चौक के पास पुलिस कर्मी तैनात हैं. तस्वीरें देखें-





इसे भी पढ़ें
Jharkhand Liquor Scam: विनय चौबे सहित 5 की हिरासत अवधि 9 तक बढ़ी, पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे तीन अधिकारी
Bakrid: बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों की होगी निगरानी, पुलिस को दिये ये निर्देश
Jharkhand Bandh: सिरमटोली रैंप विवाद में आदिवासी संगठनों का झारखंड बंद आज, JLKM ने किया समर्थन
The post Jharkhand Bandh: गुमला में दिख रहा बंद का असर, सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन के लोग, देखें तस्वीरें appeared first on Naya Vichar.