Jharkhand Board 12th Result 2025 Offline: झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. झारखंड बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी होने वाला है. JAC द्वारा रिजल्ट जारी करने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा सकती है, जिसमें पास प्रतिशत, मेरिट लिस्ट, टॉपर्स की जानकारी और स्ट्रीम-वाइज प्रदर्शन जैसे डिटेल्स बताई जाएंगी. आप ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा ऑफलाइन भी रिजल्ट देख सकते हैं. यहां Jharkhand Board 12th Result 2025 Offline का तरीका बताया जा रहा है.
ऑफलाइन रिजल्ट कैसे देखें? (Jharkhand Board 12th Result 2025 Offline)
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की समाचार दी है. अब छात्र अपने बोर्ड परीक्षा के नतीजे केवल ऑनलाइन ही नहीं बल्कि ऑफलाइन तरीके से भी देख सकते हैं. जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो वह एसएमएस से भी अपना रिजल्ट पा सकेंगे.
यह भी पढ़ें- JAC 12th Result 2025 OUT Soon: आज इतने बजे झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, jacresults.com पर सबसे पहले देखें
ऑफलाइन रिजल्ट चेक करने के तरीके
Jharkhand Board 12th Result 2025 Offline चेक करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं-
1. SMS के जरिए रिजल्ट देखें
- अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं.
- टाइप करें: JAC12 <स्पेस> रोल नंबर
- भेजें इस नंबर पर: 5676750
- कुछ ही पलों में आपके नंबर पर रिजल्ट आ जाएगा.
2. स्कूल से रिजल्ट प्राप्त करें:
- JAC बोर्ड हर स्कूल को छात्रों की मार्कशीट और रिजल्ट शीट भेजता है.
- छात्र अपने संबंधित स्कूल से जाकर रिजल्ट की जानकारी ले सकते हैं.
- स्कूल द्वारा प्रमाणित मार्कशीट भी यहीं से मिल सकती है.
क्यों है यह सुविधा? (Jharkhand Board 12th Result 2025 Offline)
हर साल लाखों छात्र रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट पर लॉग इन करने की कोशिश करते हैं, जिससे वेबसाइट स्लो या क्रैश हो जाती है. इस परेशानी से बचने और सभी छात्रों को एक साथ सुविधा देने के लिए JAC ने ऑफलाइन विकल्पों को भी सक्रिय किया है.
यह भी पढ़ें- JAC 12th Result 2025 on Digilocker: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर, इन स्टेप्स से करें चेक
The post Jharkhand Board 12th Result 2025 Offline: इंटरनेट का झंझट खत्म, ऑफलाइन चेक कर सकेंगे झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट appeared first on Naya Vichar.