Jharkhand High Court Summer Vacation: रांची, राणा प्रताप-झारखंड हाईकोर्ट में 12 मई से छह जून तक एनुअल समर वैकेशन (ग्रीष्मावकाश) रहेगा. इस दौरान हाईकोर्ट में नौ दिन वैकेशन बेंच बैठेगी. 13 मई को पहले दिन वैकेशन बेंच बैठेगी. इसके बाद सिंगल बेंच अर्जेंट सिविल और क्रिमिनल केसों की सुनवाई करेगी. अलग-अलग दिन बेंच सुनवाई करेगी.
इनकी अदालत अर्जेंट मामलों की करेगी सुनवाई
झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अंबुज नाथ की सिंगल बेंच 13 मई को बैठेगी. 13 और 15 मई को झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अरुण कुमार राय की अदालत अर्जेंट मामलों की सुनवाई करेगी. 20 और 22 मई को झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय प्रसाद अदालत सुनवाई करेगी.
अर्जेंट सिविल और क्रिमिनल मामलों की होगी सुनवाई
झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत 27 एवं 29 मई को अर्जेंट सिविल और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई करेगी. सबसे अंत में झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत तीन और पांच जून को सुनवाई करेगी.
The post Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट में समर वैकेशन 12 मई से, कितने दिन बैठेगी वैकेशन बेंच? appeared first on Naya Vichar.

