Hot News

Jharkhand High Court: राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रोक, 6 अगस्त को विशेष अदालत में हाजिर होने का आदेश

Jharkhand High Court: रांची, राणा प्रताप-झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने गैर जमानतीय वारंट को चुनौती देनेवाली राहुल गांधी की क्रिमिनल क्वैसिंग याचिका पर सुनवाई की. अदालत ने राहुल गांधी के अधिवक्ता का पक्ष सुनने के बाद वारंट पर रोक लगा दी है. अदालत ने कहा कि प्रार्थी 6 अगस्त को विशेष अदालत में उपस्थित होंगे. इसे देखते हुए तब तक गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाती है. यह निर्देश देने के बाद अदालत ने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी.

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा

झारखंड हाईकोर्ट ने छह अगस्त को चाईबासा के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है. यह मामला वर्ष 2018 का है. 28 मार्च 2018 को कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने बीजेपी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. इसके खिलाफ बीजेपी नेता प्रताप कटियार ने मानहानि का मुकदमा किया था.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर नहीं बनाएं जनता को बेवकूफ, झारखंड के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

चाईबासा सीजेएम कोर्ट में 9 जुलाई 2018 को मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था. सुनवाई के बाद चाईबासा कोर्ट ने राहुल गांधी को 26 जून 2025 को पेश होने का आदेश दिया था. इसके खिलाफ राहुल गांधी ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उनके वकील की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी. इसमें कहा गया था कि चाईबासा कोर्ट ने उनकी व्यक्तिगत पेशी से छूट की अर्जी पर विचार नहीं किया और गैरजमानती वारंट जारी कर दिया.

ये भी पढ़ें: चतरा पुलिस ने अर्जुन गंझू को लोडेड कट्टा के साथ किया गिरफ्तार, जमीन खोदकर निकाला गोलियों का जखीरा

ये भी पढ़ें: रांची में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गिनवाईं मोदी प्रशासन के 11 सालों की उपलब्धियां

The post Jharkhand High Court: राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रोक, 6 अगस्त को विशेष अदालत में हाजिर होने का आदेश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top