Hot News

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में चलेगी शीतलहरी, चेतावनी जारी, रहे अलर्ट

Jharkhand Ka Mausam: मौसम केंद्र ने अनुमान किया है कि झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में पांच और छह जनवरी को शीतलहरी चल सकती है. इसका सबसे अधिक असर उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भागों में पड़ सकता है. इसे लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेसि तक कमी आ सकती है. इसे देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने पांच और छह जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है.

रांची जिला येलो जोन की श्रेणी में शामिल

रांची जिले को येलो जोन की श्रेणी में रखा गया है. मौसम केंद्र के अनुसार, रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेसि के करीब गिर गया. रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 20.6 जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि के आसपास रिकॉर्ड किया गया. वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री सेसि गिर गया. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 21 जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेसि के आसपास रिकॉर्ड किया गया.

खराब मौसक की वजह से कई विमान देर से रांची पहुंचे

खराब मौसम और अन्य कारणों से रविवार को रांची आनेवाला एक विमान रद्द कर दिया गया, जबकि दो विमानों को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा. वहीं, कई विमान देर आये और कई देर से उड़े. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. जानकारी के अनुसार, रांची में मौसम खराब रहने के कारण एयर इंडिया के बेंगलुरु-रांची विमान को कोलकाता डायवर्ट किया गया. यह विमान सुबह 9:35 बजे रांची आता है, लेकिन कोलकाता से दोपहर 1:30 बजे आया. वहीं एयर इंडिया के ही मुंबई-रांची विमान को भी कोलकाता डायवर्ट किया गया. इस वजह से सुबह 10:30 बजे रांची आनेवाल यह विमान दोपहर लगभग 2:00 बजे रांची आया. उक्त दोनों विमान दोपहर 3:00 बजे रांची से अपने गंतव्य के लिए उड़े. वहीं, रात में मौसम खराब रहने के कारण रात 9:00 बजे रांची आनेवाला एयर इंडिया का दिल्ली-रांची विमान रद्द रहा.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : 7 जनवरी तक इन राज्यों में ठंडी हवाओं का असर, चलेगी शीतलहर

इधर, इंडिगो का कोलकाता-रांची सुबह 7:00 बजे की जगह 11:55 बजे, पुणे-रांची विमान सुबह 8:25 बजे की जगह 11:42 बजे, हैदराबाद-रांची विमान सुबह 9:00 बजे की जगह दोपहर 12:12 बजे, कोलकाता-रांची विमान दोपहर 3:40 बजे की जगह शाम 4:52 बजे, दिल्ली-रांची विमान शाम 5:15 बजे की जगह शाम 6:07 बजे, हैदराबाद-रांची विमान शाम 7:20 बजे की जगह रात 8:20 बजे, दिल्ली-रांची रात 8:30 बजे की जगह रात 9:51 बजे, कोरिनडोन का दिल्ली-रांची विमान सुबह 8:35 बजे की जगह दोपहर 12:25 बजे और एयर इंडिया का दिल्ली रांची विमान सुबह 9:30 बजे की जगह दोपहर 12:03 बजे रांची आया.

The post Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में चलेगी शीतलहरी, चेतावनी जारी, रहे अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top