Hot News

Jharkhand Ka Mausam : बर्फीली हवाओं का असर, झारखंड में ठंड का कहर आगे भी रहेगा जारी

Jharkhand Ka Mausam : झारखंड में ठंड का कहर जारी है. आगे भी जारी रहेगा. रविवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेसि रहा. वहीं, लोहरदगा का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेसि रिकॉर्ड हुआ. पलामू प्रमंडल और आसपास के जिलों में पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं का सबसे अधिक असर रहा.

मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि ठंड का कहर आगे भी जारी रहेगा. 25 दिसंबर तक राजधानी का न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेसि के बीच रहेगा. अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेसि के बीच रहेगा.

विजिबिलिटी 400 मीटर के आसपास

रविवार को राजधानी के एयरपोर्ट एरिया में विजिबिलिटी 400 मीटर के आसपास रही. जमशेदपुर में 500 मीटर तथा डालटनगंज में 800 मीटर तक विजिबिलिटी रही. वहीं, देवघर में करीब 200 मीटर ही विजिबिलिटी रही. मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि अलग-अलग स्थान में अलग विजिबिलिटी रह सकती है.

यह भी पढ़ेंं : Fog in Jharkhand : फ्लाइट और ट्रेन का स्टेटस चेक करके ही निकले घर से, नहीं तो होंगे परेशान

किस जिले का कितना न्यूनतम तापमान

जिला न्यूनतम तापमान (°C)
रांची 7.8
जमशेदपुर 12.2
डालटनगंज 6.9
बोकारो 10.5
खूंटी 9.0
लोहरदगा 3.0
लातेहार 7.2
सरायकेला 11.9
चाईबासा 10.0

यहां बर्फबारी के साथ हिमपात की संभावना

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर–लद्दाख के ऊंचे इलाकों और उत्तर-पूर्वी हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी के साथ हिमपात की संभावना है. उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 22 दिसंबर को ठंड पड़ने की संभावना है. वहीं पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश में 22 और 23 दिसंबर को भी ठंड का असर बना रह सकता है.

पूर्वी हिंदुस्तान में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले चार दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है.

The post Jharkhand Ka Mausam : बर्फीली हवाओं का असर, झारखंड में ठंड का कहर आगे भी रहेगा जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top