Hot News

Jharkhand News : संताली भाषा के डिजिटल युग में नई छलांग, लांच हुई संताली विक्शनरी

JharkhandNews : संताली भाषा के इतिहास में 19 फरवरी 2025 एक स्वर्णिम दिन बन गया, जब संतालीविक्शनरी आधिकारिक रूप से लाइव हो गई. यह न केवल संताली भाषा के डिजिटल विस्तार में मील का पत्थर है, बल्कि यह हिंदुस्तान की पहली आदिवासी भाषा बन गई है जिसे अपना विक्शनरी संस्करण प्राप्त हुआ है. इस परियोजना पर जून 2018 से कार्य जारी था और नवंबर 2024 में कोलकाता में आयोजित संतालीविकिकॉन्फ्रेंस में इसके लॉन्च का प्रस्ताव पारित किया गया था. अब यह विक्शनरीhttps://sat.wiktionary.org पर उपलब्ध है.

संताली विकिपीडिया के बाद दूसरा विकिमीडिया प्रोजेक्ट

संताली विक्शनरी, संतालीविकिपीडिया के बाद संताली भाषा के लिए दूसरा विकिमीडिया फाउंडेशन प्रोजेक्ट बन गया है. 2018 में जब संतालीविकिपीडिया को आधिकारिक रूप से मान्यता मिली थी, तब से यह भाषा तकनीकी क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रही है.विक्शनरी के आने से संताली भाषा प्रेमियों और शोधकर्ताओं को एक व्यापक शब्दकोश उपलब्ध होगा, जिससे भाषा को संरक्षित और समृद्ध करने में मदद मिलेगी.

हिंदुस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के योगदानकर्ताओं का अहम योगदान

इस परियोजना को सफल बनाने के लिए हिंदुस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के योगदानकर्ताओं ने मिलकर कार्य किया. इसके अलावा, संतालविकि अखरा, शांतिनिकेतन के स्वयंसेवकों ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 50 से अधिक योगदानकर्ताओं ने 10 से अधिक संपादन किये, जिनमें से 25 शांतिनिकेतन से हैं. शीर्ष 20 योगदानकर्ताओं में डॉ. रामू हेम्ब्रम, सुकल बास्के, अंकिता हेम्ब्रम, सरजन हांसदा, कनिका हेम्ब्रम, अर्पिता हेम्ब्रम, पीयूष पवारिया, सुशांता मार्डी, प्रदीप हेम्ब्रम, मर्शिला हेम्ब्रम, राहुल सोरेन, माखन मुर्मू, छुट्टूलाल मुर्मू, कुशल हांसदा, अभिजीत बास्की, शिमल मुर्मू, संध्या मांडी, पूजा मुर्मू, मंगल सोरेन, पागन हेम्ब्रम, अमीश्वर हेम्ब्रोम, बिप्लब टुडू, रोहित सोनकर और कैलाश सोरेन का नाम शामिल है. इसके अलावा, अन्य प्रमुख योगदानकर्ताओं में गोपीनाथ मुर्मू, सीतामणि मुर्मू और पिलचुआनु ठाकुर मुर्मू का नाम भी उल्लेखनीय है, जिन्होंने विभिन्न स्थानों से अपने योगदान दिए.

परियोजना के प्रमुख समन्वयक और प्रशासक

संतालीविक्शनरी की सफलता के पीछे कई समर्पित विकिमीडियायोगदानकर्ताओं का योगदान रहा है. परियोजना के शुरुआती चरणों से ही इसे प्रसांता हेम्ब्रम, शेखर मुर्मू, बोदी बास्की, आर्यन मुर्मू, बिजेंद्र हांसदा, प्रेमचंद मुर्मू, मैना टुडू, रामजीत टुडू, फागु बास्के, करिया बास्के, सुभाष मुर्मू, शिबू मुर्मू और सुकु मुर्मू ने सक्रिय रूप से देखा और आगे बढ़ाया. इनक्यूबेटर चरण में बोदी बास्की ने प्रशासक की भूमिका निभाई और वर्तमान में विक्शनरी में 6,466 पृष्ठ हैं.

संताली भाषा का भविष्य और विस्तार की योजनाएं

संताली भाषा उपयोगकर्ता समूह के विकिमीडियनों के प्राथमिक संपर्क व्यक्ति आर. अश्विनी बंजन मुर्मू ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सभी योगदानकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह केवल एक शुरुआत है, और उपयोगकर्ता समूह अब अन्य विकिमीडिया परियोजनाओं में भी विस्तार करने के अवसर तलाश रहा है. इस पहल से संताली भाषा की डिजिटल उपस्थिति और भी सशक्त होगी, जिससे यह आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रहेगी.संतालीविक्शनरी का लॉन्च न केवल इस भाषा के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह संताली समुदाय के लिए गर्व का क्षण भी है। यह परियोजना बताती है कि किस प्रकार तकनीकी माध्यमों से मातृभाषाओं को सहेजने और संवारने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सकता है.

The post Jharkhand News : संताली भाषा के डिजिटल युग में नई छलांग, लांच हुई संताली विक्शनरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top