Hot News

Jharkhand Polytechnic Counselling 2025: झारखंड पॉलिटेक्निक काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, इस दिन आएगा अलॉटमेंट रिजल्ट

Jharkhand Polytechnic Counselling 2025: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) की ओर से पॉलिटेक्निक एडिशन के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jceceb.jharkahnd.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई है. इस परीक्षा में कुल 43540 कैंडिडेट्स पास हुए हैं.

Jharkhand Polytechnic Counselling 2025: सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

काउंसलिंग प्रक्रिया झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद यानी JCECEB द्वारा आयोजित की जा रही है. काउंसलिंग के तहत उम्मीदवारों को रैंक के आधार पर सीट अलॉट की जाएगी. पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 13 जुलाई 2025 को प्रकाशित की जाएगी. इसके बाद जिन छात्रों का नाम पहले राउंड में आएगा उन्हें दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने की प्रक्रिया को पूरा करना होगा.

Jharkhand Polytechnic Counselling Schedule: देखें काउंसलिंग शेड्यूल

कार्य तारीख
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और विकल्प भरना 3 जुलाई से 8 जुलाई 2025
च्वाइस एडिटिंग (विकल्प में बदलाव) 9 और 10 जुलाई 2025
सीट आवंटन का परिणाम 13 जुलाई 2025
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड और एडमिशन प्रक्रिया 14 जुलाई से 19 जुलाई 2025

अगर किसी उम्मीदवार को पहले राउंड में सीट नहीं मिलती है तो वह अगले राउंड में भाग ले सकता है. इसके लिए जरूरी होगा कि उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कराएं और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया को पूरा करें. झारखंड पॉलिटेक्निक काउंसलिंग में कुल तीन राउंड तक सीट अलॉटमेंट होने की संभावना है. सीट मिलने के बाद छात्र को तय समय में रिपोर्ट करना अनिवार्य रहेगा वरना सीट रद्द हो सकती है.

झारखंड पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए इस साल बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन किया था. सीट अलॉटमेंट के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे 10वीं की मार्कशीट, एडमिट कार्ड, पहचान पत्र आदि साथ रखने होंगे. किसी भी तरह की गलती से बचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: झारखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखें टॉपर्स लिस्ट

The post Jharkhand Polytechnic Counselling 2025: झारखंड पॉलिटेक्निक काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, इस दिन आएगा अलॉटमेंट रिजल्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top