Hot News

Jharkhand Weather: झारखंड में प्रचंड गर्मी से कुछ ही देर में मिलेगी राहत, हफ्तेभर झमाझम बारिश, आंधी-तूफान के साथ वज्रपात

Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड में प्रचंड गर्मी और उमस से परेशानी बढ़ी हुई है. लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं. इस बीच तपती गर्मी से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग की खुशसमाचारी है. आज कुछ ही देर में मौसम बदलनेवाला है. तेज हवाएं चलेंगी. गरज के साथ बारिश होगी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. अगले छह दिन मौसम में बदलाव दिखेगा. इस दौरान होनेवाली बारिश से तापमान में गिरावट से लोगों को राहत मिलेगी.

तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

झारखंड के पूर्वी और दक्षिण भागों में आज कुछ ही देर में मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखेगा. आंधी-तूफान के साथ कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है. हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

WhatsApp Image 2025 04 26 at 1.55.02 PM
मौसम पूर्वानुमान

The post Jharkhand Weather: झारखंड में प्रचंड गर्मी से कुछ ही देर में मिलेगी राहत, हफ्तेभर झमाझम बारिश, आंधी-तूफान के साथ वज्रपात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top