Hot News

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 11: 11वें दिन कैसा रहा अक्षय-अरशद की फिल्म का हाल, जानें फुस्स हुई या फेल

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 11: बॉक्स ऑफिस पर ‘दे कॉल हिम ओजी’ के बाद अगर कोई फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है तो वह है अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3. फिल्म में दो-दो जॉली नजर आए हैं और ये दर्शकों को पसंद आ रहा है. कहानी दर्शकों को टिकट खिड़की तक खींच पाने में सफल रही. वीकडेज में फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने मिली थी, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी. आइए आपको 11वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

‘जॉली एलएलबी 3’ ने 11वें दिन कितना कलेक्शन किया?

बॉक्स ऑफिस पर ‘जॉली एलएलबी 3′ को पवन कल्याण की लेटेस्ट रिलीज ‘दे कॉल हिम ओजी’ कड़ा मुकाबला दे रही. sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 11वें दिन 0.03 करोड़ रुपये बटोरे. फिलहाल ये सुबह के नंबर्स है और शाम तक आपको फाइनल नंबर्स पता चल जाएंगे. उम्मीद है कि मूवी सोमवार को अच्छे नंबर्स जोड़ेगी. अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है. केसरी 2 ने हिंदुस्तान में 94.48 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था.

‘जॉली एलएलबी 3’ का टोटल कलेक्शन

  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2- 20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3- 21 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 8- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 9- 6.25 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 10- 6.1 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 11- 0.03 करोड़ रुपये (Early Reports)

नेट कलेक्शन- 90.38 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- They Call Him OG Box Office Collection Day 5: 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर पास या फेल हुई ‘दे कॉल हिम ओजी’? टोटल कलेक्शन है जबरदस्त

The post Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 11: 11वें दिन कैसा रहा अक्षय-अरशद की फिल्म का हाल, जानें फुस्स हुई या फेल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top