जमशेदपुर. रुरल ग्रीन की टीम ने टेल्को मैदान में स्पोर्ट्से गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में हिना एलायड को चार विकेट से हराया. हिना एलायड की टीम 21.2 ओवर में दस विकेट पर 71 रन बनाए. रुरल ग्रीन के लिए उधव मदन ने चार व रेमंड हप्पागडा ने तीन विकेट लिये. जवाब में रूरल ग्रीन की टीम 14 ओवर में छह विकेट पर 72 रन बनाकर मैच जीत लिया. रेमंड हप्पागडा ने 32 रनों का योगदान दिया. हिना एलायड की ओर से तंजिल-उल-हक ने तीन व मो नजम अशरफ ने दो विकेट लिये. रेमंड को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. जेएससीए के स्कोरर आलोक सिंघानिया उर्फ मैनेजर ने रेमंड को पुरस्कृत किया.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Jsca B Division Cricket League: रुरल ग्रीन की टीम ने हिना एलायड को 4 विकेट से हराया appeared first on Naya Vichar.
