Hot News

June Important Days 2025 in Hindi: जून के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस की लिस्ट यहां

June Important Days 2025 in Hindi: जून का महीना शिक्षा और जागरूकता के अहम माना जाता है. इस महीने कई ऐसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाए जाते हैं जो हमें समाज, पर्यावरण, स्वास्थ्य और संस्कृति से जुड़ी जरूरी बातें सिखाते हैं. 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इसी का प्रमाण हैं. ये दिन छात्रों को न सिर्फ नई चीजें सिखाते हैं बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देते हैं. जून 2025 में छात्र इन विषयों पर आधारित स्कूल कार्यक्रमों, निबंध प्रतियोगिताओं, पोस्टर मेकिंग और जागरूकता अभियानों में भाग लेकर अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं. इन खास दिनों के बारे में जानना सामान्य ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं और स्कूल असेंबली की तैयारी में भी मदद करता है. इसलिए यहां जून के महत्वपूर्ण दिवस (June Important Days 2025 in Hindi) की लिस्ट दी जा रही है.

जून के महत्वपूर्ण दिवस (June Important Days 2025 in Hindi)

जून के महत्वपूर्ण दिवस (June Important Days 2025 in Hindi) इस प्रकार है-

जून का महीना उन खास दिनों से भरा होता है जो हमें पर्यावरण की रक्षा, स्वास्थ्य, समाज और संस्कृति के महत्व के बारे में जागरूक करते हैं. जैसे 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस और 21 जून को अंरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इसके अलावा भी जून में कई अन्य महत्वपूर्ण दिवस हैं. यहां जून 2025 के सभी महत्वपूर्ण दिनों की लिस्ट दी गई है:

तारीख महत्वपूर्ण दिवस
1 जून विश्व दुग्ध दिवस, वैश्विक अभिभावक दिवस
2 जून अंतरराष्ट्रीय  यौनकर्मी दिवस, तेलंगाना स्थापना दिवस
3 जून विश्व साइकिल दिवस
4 जून आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतरराष्ट्रीय  दिवस
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस
7 जून विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस
8 जून विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस, विश्व महासागर दिवस
12 जून बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस
14 जून विश्व रक्तदाता दिवस
15 जून विश्व पवन दिवस, बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस
16 जून गुरु अर्जन देव की शहादत
17 जून मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने का अंतरराष्ट्रीय  दिवस
18 जून ऑटिस्टिक गौरव दिवस, अंतरराष्ट्रीय  पिकनिक दिवस
19 जून सिकल सेल जागरूकता दिवस, विश्व सैर-सपाटा दिवस
20 जून विश्व शरणार्थी दिवस
जून का तीसरा रविवार विश्व पितृ दिवस (Father’s Day)
21 जून अंतरराष्ट्रीय  योग दिवस, विश्व संगीत दिवस, विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस
23 जून अंतरराष्ट्रीय  ओलंपिक दिवस, संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस, अंतरराष्ट्रीय  विधवा दिवस
26 जून नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय  दिवस 
29 जून राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस, उष्णकटिबंधीय का अंतरराष्ट्रीय  दिवस
30 जून विश्व क्षुद्रग्रह दिवस.

नोट- जून के महत्वपूर्ण दिवस की जानकारी रिसर्च और रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है. इन दिवस की तिथियों में बदलाव हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Best College in India: UPSC टाॅपर बनाता है ये काॅलेज, निकले कई IAS-IPS और नेता

The post June Important Days 2025 in Hindi: जून के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस की लिस्ट यहां appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top