Hot News

Kal ka Mausam : इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 18 से 24 नवंबर के बीच तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है. 19 से 22 नवंबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी तेज बारिश की उम्मीद है. 18 नवंबर को तमिलनाडु और 21 नवंबर को अंडमान-निकोबार के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

झारखंड में ठंड से कुछ राहत मिलेगी

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, अगले तीन दिनों में झारखंड का न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी. हालांकि सुबह और शाम में हल्की कनकनी बनी रहेगी. सुबह धुंध छायी रहेगी और दिन में मौसम शुष्क रहेगा.

राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस नीचे

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान का मौसम शुष्क रहा. बीती रात अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान 5 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ, जो सामान्य से करीब 3–4 डिग्री कम है. सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया.

दिल्ली में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे

दिल्ली में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही. मौसम की बात करें तो मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 2.7 डिग्री कम है. अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. बुधवार को भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकॉर्ड किया जा सकता है.

पश्चिम और मध्य हिंदुस्तान में कैसा रहेगा मौसम

अगले 24 घंटों में पश्चिम और मध्य हिंदुस्तान में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद चार दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है. उत्तर-पश्चिम और पूर्वी हिंदुस्तान में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है. इसके बाद तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

इन राज्यों में शीतलहर का असर

विभाग के अनुसार, 18 नवंबर को मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर चल सकती है. 19 और 20 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में ठंडी हवा का असर जारी रहेगा. 18 से 20 नवंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश में भी शीतलहर रह सकती है. इसके अलावा, 18 नवंबर को विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में तथा 19 नवंबर को मध्य महाराष्ट्र में शीतलहर की संभावना है.

The post Kal ka Mausam : इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top