Hot News

Kal Ka Mausam: झारखंड में अगले 72 घंटे भारी बारिश, तेज हवाओं के साथ वज्रपात, IMD की चेतावनी

Kal Ka Mausam: रांची-झारखंड में अभी बारिश होती रहेगी. इससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलती रहेगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 2 जून तक बारिश की संभावना है. भारी बारिश भी होगी. प्री मानसून बारिश से मौसम कूल-कूल रहेगा. इस दौरान तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.

भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

झारखंड में भारी बारिश होनेवाली है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 72 घंटे तक भारी बारिश हो सकती है. 28, 29 और 30 मई को राज्य में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: 7वीं पास मां और तीसरी पास पिता की बेटी रितु बनी टॉपर, अब इंजीनियर बनने की है हसरत

बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 28 मई को झारखंड के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं सिमडेगा) एवं निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: Supreme Court: झारखंड की एक स्त्री ADJ ने क्यों खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा? 29 मई को होगी सुनवाई

29 मई को भी भारी बारिश का अनुमान

झारखंड के उत्तर-पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ एवं साहिबगंज) एवं दक्षिण-पूर्वी भागों में 29 मई को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इस बाबत चेतावनी जारी की गयी है.

इन जिलों में भी होगी भारी बारिश

30 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ एवं साहिबगंज) भागों में भारी बारिश हो सकती है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड के 9 जिलों में 3 घंटे में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, IMD की चेतावनी

The post Kal Ka Mausam: झारखंड में अगले 72 घंटे भारी बारिश, तेज हवाओं के साथ वज्रपात, IMD की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top