Hot News

Kal Ka Mausam: बदल रहा झारखंड के मौसम का मिजाज, 8 जिलों में गरज के साथ आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट

Kal Ka Mausam: झारखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है. राज्य के 8 जिलों में मेघ गर्जन और आंधी चलने और वज्रपात की आशंका है. मौसम विभाग ने इन 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि राजधानी रांची के अलावा रामगढ़, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो और धनबाद जिले में मेघ गरजेंगे. आंधी चलेगी. वज्रपात भी होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

झारखंड राज्य के लिए मौसम विभाग ने जो चेतावनी जारी की है, उसमें कहा है कि राज्य के पर्वी भाग (उत्तरी भाग को छोड़कर) कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका (30 से 40 किलोमीटरह की रफ्तार से) चलेगा. तेज हवाओं के साथ वज्रपात भी हो सकता है. इसलिए लोग बेहद सावधान और सतर्क रहें. खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें.

अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की आयेगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिक ने यह भी कहा है कि अब झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आने की संभावना है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का उच्चतम तापमान डालटनगंज में 40.1 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक 18 मिमी बारिश पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी में हुई.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

24 घंटे में कहां-कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी में 18 मिलीमीटर, पूर्वी सिंहभूम के टाटानगर में 14.2 मिलीमीटर, पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में 10.4 मिलीमीटर, आनंदपुर में 8 मिलीमीटर, सरायकेला में 5.5 मिलीमीटर, पटमदा में 2 मिलीमीटर, चकुलिया में 1.4 मिलीमीटर और खारसेमा में 1 मिलीमीटर वर्षा हुई.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Ka Mausam: 20 जिलों के लिए मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

417 करोड़ की लागत वाले छतरपुर सोन जलापूर्ति परियोजना का सेंट्रल टीम ने लिया जायजा, 6 साल में 17 प्रतिशत ही हुआ काम

हवाई हादसे ने कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री छीने, संजय गांधी से विजय रूपाणी तक

अहमदाबाद विमान हादसे पर झारखंड के नेताओं ने श्रद्धांजलि, चंपाई सोरेन और संजय सेठ के सभी कार्यक्रम रद्द

The post Kal Ka Mausam: बदल रहा झारखंड के मौसम का मिजाज, 8 जिलों में गरज के साथ आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top