Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 22 से 27 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 24 और 25 नवंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, तमिलनाडु में 22 से 25 नवंबर, केरल और माहे में 22 से 26 नवंबर, लक्षद्वीप में 22 और 23 नवंबर जबकि रायलसीमा में 22 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली को फिलहाल जहरीली हवा से कोई राहत नहीं मिली और शनिवार को भी वायु गुणवत्ता “बेहद खराब” श्रेणी में बनी रही. आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आईएमडी ने कोहरे का अनुमान जताया है. 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.
बिहार में अब बढ़ेगी ठंड
बिहार में हल्की ठंड शुरू हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार 22 नवंबर से राज्य में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे कई जिलों में सर्दी बढ़ेगी. अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
झारखंड में ठंड बढ़ने की संभावना
झारखंड के मौसम में 23 नवंबर से बदलाव दिखेगा और सुबह कोहरा, धुंध और बादल छाए रह सकते हैं. उत्तर हिंदुस्तान में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में भी महसूस होगा, जिससे ठंडी हवाएं चलेंगी. 26 और 27 नवंबर को तापमान और गिर सकता है.
यह भी पढ़ें : Delhi Air Pollution: राजधानी बनी दमघोंटू! AQI ने तोड़ा फिर रिकॉड
पश्चिम और मध्य हिंदुस्तान के तापमान में होगी बढ़ोतरी
IMD के अनुसार, पश्चिम और मध्य हिंदुस्तान में अगले दो दिनों में रात के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है और तापमान लगभग स्थिर रहेगा. वहीं, अगले चार दिनों में उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान में रात का तापमान लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. इसके बाद मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
इन इलाकों में छाएगा हल्का से मध्यम कोहरा
अगले दो दिनों में पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में रात के तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य रहेगा. अगले 5 दिनों तक पूर्वोत्तर हिंदुस्तान और उत्तर प्रदेश में हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है.
The post Kal ka Mausam : बन गया लो प्रेशर एरिया, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

