Kal Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार 23 दिसंबर तक झारखंड में भीषण ठंड पड़ने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार सोमवार 22 दिसंबर सुबह 8:30 बजे तक पांच जिलों (गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग) के लिए घने कोहरे का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया, जबकि गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा के लिए ठंड का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है.
रांची सहित 11 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 23 दिसंबर की सुबह 8:30 बजे तक कुल 15 जिले प्रभावित हो सकते हैं.
झारखंड के 6 जिले शीतलहर की चपेट में
आईएमडी ने एक बुलेटिन में बताया कि छह जिलों में शीतलहर की स्थिति भी है, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस गिरा है. ये जिले गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा और रांची हैं. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड के उत्तरी और कुछ मध्य जिलों के अधिकांश हिस्सों में बहुत घना से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और यह स्थिति 23 दिसंबर तक बनी रहेगी. उन्होंने कहा, अगले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने का अनुमान नहीं है. इसके बाद, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी. उन्होंने कम दृश्यता के कारण सुबह के वक्त यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की भी सलाह दी.
ये भी पढ़ें: Cold and Fog Alert: अगले 72 घंटे में बढ़ेगी ठंड, 2 से 3 डिग्री गिर सकता है न्यूनतम तापमान, बारिश का भी अलर्ट
The post Kal Ka Mausam: 23 दिसंबर तक झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

