Hot News

Kali Puja Samagri List: इस दिन है काली पूजा, जल्दी नोट कर लें पूजा की सभी सामग्री

Kali Puja Samagri List: काली पूजा मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और असम में मनाया जाने वाला एक बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है. इस पर्व को कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दीवाली के साथ मनाया जाता है. इस दिन माता काली की आराधना की जाती है.हिंदू धर्म में माता काली को शक्ति, ऊर्जा और साहस का प्रतीक माना जाता है. माता की उपासना से भय का नाश होता है और शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है. चलिए जानते हैं कि माता काली को समर्पित इस पूजा में किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है.

काली पूजा सामग्री

  • माता काली की प्रतिमा या तस्वीर
  • लाल कपड़ा (आसन के लिए)
  • पूजन थाली
  • दीपक
  • घी
  • बाती
  • धूप
  • अगरबत्ती
  • कपूर
  • गंगाजल
  • अक्षत (चावल)
  • रोली
  • श्रृंगार का सामान — माता काली को अर्पित करने के लिए
  • फूल
  • फल
  • कलश
  • नारियल (कलश पर रखने के लिए)
  • आम के पत्ते
  • बेलपत्र (यदि उपलब्ध हो)
  • पान के पत्ते

काली पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

काली पूजा इस साल 21 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा और 22 अक्टूबर की मध्यरात्रि 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा.

काली पूजा विधि कैसे करें?

काली पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें.इसके बाद भगवान गणेश का आवाहन करें, क्योंकि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत उनसे की जाती है.एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर माता काली की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें.माता को हल्दी, कुमकुम, सिंदूर, फूल, फल, और लाल चुनरी अर्पित करें. इसके बाद माता को भोग लगाएं. दीपक जलाकर माता के चरणों के पास रखें और धूप-अगरबत्ती जलाएं. माता काली के मंत्रों का जाप करें. अंत में माता काली की आरती कर पूजा सम्पन्न करें.

यह भी पढ़ें: Kali Mata Ki Aarti Lyrics: ‘अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली, करें मां काली की आरती, शक्ति और साहस का मिलेगा आशीर्वाद

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

The post Kali Puja Samagri List: इस दिन है काली पूजा, जल्दी नोट कर लें पूजा की सभी सामग्री appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top