Kantara Chapter 1 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की चर्चित पौराणिक फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू अब भी बरकरार है. रिलीज के 20 दिन बाद भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. मूवी अब 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ ही कदम दूर है. ऐसे में आइए आपको पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.
20वें दिन की कमाई ने किया चौंकाने वाला असर
Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 20वें दिन (शाम 6 बजे तक) सभी भाषाओं में करीब ₹9.09 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया. इसके साथ ही फिल्म की हिंदुस्तान में कुल नेट कमाई ₹544.24 करोड़ तक पहुंच गई है. रात के शोज के बाद अंतिम आंकड़ों में और इजाफा की उम्मीद की जा रही है.
‘छावा’ का रिकॉर्ड अब बस थोड़ा दूर
2025 की मेगा ब्लॉकबस्टर ‘छावा’ ने अपने लाइफटाइम रन में हिंदुस्तान में ₹601.54 करोड़ की कमाई की थी. ‘कांतारा चैप्टर 1’ को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब करीब ₹50 करोड़ और कमाने होंगे. अगर फिल्म की रफ्तार इसी तरह जारी रही तो अगले वीकेंड तक यह नया माइलस्टोन छू लेगी.
कांतारा चैप्टर 1 की डे वाइज रिपोर्ट
दिन | कलेक्शन (₹ करोड़) |
---|---|
Day 1 | 61.85 |
Day 2 | 45.40 |
Day 3 | 55.00 |
Day 4 | 61.50 |
Day 5 | 31.25 |
Day 6 | 16.67 |
Day 7 | 25.25 |
Day 8 | 20.50 |
Day 9 | 22.00 |
Day 10 | 39.00 |
Day 11 | 39.75 |
Day 12 | 13.35 |
Day 13 | 4.15 |
Day 14 | 10.50 |
Day 15 | 8.85 |
Day 16 | 8.50 |
Day 17 | 12.90 |
Day 18 | 17.50 |
Day 19 | 11.65 |
Day 20 | 9.09 (Early Estimate) |
यह भी पढ़ें: Ek Deewane Ki Deewaniyat Day Box Office Collection Day 1: हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की फिल्म पास या फेल? ओपनिंग डे कलेक्शन से खुली पोल
The post Kantara Chapter 1 Box Office Collection: 20वें दिन ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ कदम दूर पहुंची ‘कांतारा चैप्टर 1’, टोटल कलेक्शन हैरान करने वाले appeared first on Naya Vichar.