Hot News

Kanya Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: आज मिल सकता है कोई बड़ा अवसर, करियर की रुकावटें होंगी दूर

Kanya Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: आज 02 जनवरी 2026 , दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 06 बजकर 53 मिनट तक, उसके बाद पूर्णिमा तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि मे सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक विराजमान रहेंगे उपरांत मिथुन राशि में प्रवेश होगा और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार.

Kanya Aaj Ka Rashifal कन्या आज का राशिफल

कन्या राशि: कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी. बुध के मार्गी होने से करियर में आ रही रुकावटें दूर होंगी. संपत्ति संबंधी विवाद सुलझ सकते हैं.

करियर / बिजनेस: करियर में बड़ा सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. बुध के मार्गी होने से संवाद की बाधाएं दूर होंगी और व्यापारिक निर्णय सटीक बैठेंगे. यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आज कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. पैतृक व्यापार से लाभ के प्रबल योग हैं.

रिलेशनशिप: काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालेंगे. जीवनसाथी आपकी सफलता में सहयोगी बनेगा. पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा और उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा. सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन काम के दबाव के कारण शाम तक थकान महसूस हो सकती है. पैरों या जोड़ों में हल्का दर्द हो सकता है. समय पर भोजन करें और तनाव मुक्त रहने के लिए थोड़ा समय संगीत या शौक को दें.

सावधानी: कार्यस्थल पर दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें. अपनी योजनाओं को तब तक सार्वजनिक न करें जब तक वे पूरी न हो जाएं. दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें.

उपाय: बुध के मार्गी होने के शुभ फल के लिए गणेश जी को 21 दूर्वा अर्पित करें. लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और गाय को हरा चारा या पालक खिलाएं.

शुभ रंग: गहरा हरा और तोतिया
शुभ अंक: 5 और 6

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 02 January 2026: आज पौष शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Also Read:- Numerology: साहसिक निर्णय और नवाचार के लिए जाना जायेगा वर्ष 2026, ज्योतिषाचार्य से जानिए साल की प्रमुख भविष्यवाणियां

The post Kanya Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: आज मिल सकता है कोई बड़ा अवसर, करियर की रुकावटें होंगी दूर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top