Hot News

Karela Thepla Recipe: करेला देख कर नहीं बनाएंगे मुंह, एक बार ट्राई करें स्वादिष्ट करेला थेपला रेसिपी

Karela Thepla Recipe: करेला का नाम सुनते ही कई सारे लोग मुंह बनाने लगते हैं. जबकि करेला खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए तो यह रामबाण इलाज है इसलिए उन्हें इसे खाने की सलाह दी जाती है. आज हम आपको करेले से बनने वाले स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर करेला थेपला बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी बनाएंगे. करेला थेपला एक फेमस गुजराती डिश है. इस डिश को आप ब्रेकफास्ट, लंच या फिर डिनर के साथ भी खा सकते हैं. करेला थेपला बनाना बहुत ही सिंपल है. अब जानते हैं करेला थेपला बनाने की रेसिपी.

करेला थेपला बनाने की सामग्री

  • करेले के छिलके – 1/2 कप
  • बाजरे का आटा – 1/2/4 कप
  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • लहसुन कटा – 1/2 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
  • हल्दी – 1/2 टी स्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
  • हरी धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून
  • तेल – जरूरत के अनुसार
  • नमक – स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें: Goli Idli Recipe: स्वाद और सेहत से भरपूर गोली इडली मिनटों में हो जाएगा तैयार

करेला थेपला बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए पहले करेले के छिलके उतारकर उनके बारीक-बारीक टुकड़े काट लें.
  • अब एक मिक्सिंग बाउल लेकर उसमें बाजरे का आटा और गेहूं का आटा वेकर अच्छे से मिला लें.
  • फिर आप आटे में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, बारीक कटा लहसुन, धनिया पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को मिला लें.
  • इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए थेपला बनाने के लिए आप आटा हल्का नरम ही गूंथ लें.
  • जब आटा तैयार हो जाए तब इसकी लोइयां बना लें और गेहूं के आटे का पलेथन लगाकर थेपला को गोलाकार में बेलें.
  • फिर आप एक नॉनस्टिक पैन/तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें.
  • अब आप इस पर थोड़ा तेल डालकर चारों और फैलाएं और तैयार थेपला को इस पर सेकने के लिए डाल दें.
  • थोड़ी देर बाद आप इस थेपला को पलट दें और दूसरी ओर तेल लगाकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें.
  • अब थेपला तैयार हो चुकी है और आप इसे एक प्लेट में निकाल लें.
  • अब आप इसे सब्जी या चटनी के साथ सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: Pudina Masala Paratha: ब्रेकफास्ट की टेंशन खत्म, इस तरह मिनटों में बनेगा पुदीना मसाला पराठा

इसे भी पढ़ें: Green Garlic Chilla: ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं हरे लहसुन का सुपर टेस्टी चीला

The post Karela Thepla Recipe: करेला देख कर नहीं बनाएंगे मुंह, एक बार ट्राई करें स्वादिष्ट करेला थेपला रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top