Hot News

Kesari 2 Box Office Collection Day 10: ‘केसरी 2’ ने 10वें दिन दिखाई असली ताकत, सनी देओल की ‘जाट’ के लिए खतरे की घंटी, जानें कुल कमाई

Kesari 2 Box Office Collection Day 10: जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित ‘केसरी चैप्टर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे भी अहम किरदार निभा रहे हैं. करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में अपने 9 दिन पूरे कर चुकी है और दसवें दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है. केसरी 2 का सामना बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की जाट से हो रही है. जाट 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी और अब तक इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाकर रखी है.

‘केसरी चैप्टर 2’ का दसवें दिन का कलेक्शन

‘केसरी चैप्टर 2’ सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना रही है. फिल्म की दमदार एक्टिंग, शानदार डायलॉग्स और बढ़िया डायरेक्शन ने इसे खास बना दिया है. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने 10वें दिन करीब 0.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ये शुरुआती नंबर्स है और इसमें शाम तक बदलाव आएंगे. उम्मीद है कि मूवी आज अच्छा कलेक्शन करेगी. अब तक ‘केसरी चैप्टर 2’ का कुल नेट कलेक्शन 57.35 करोड़ रुपये हो चुका है.

शनिवार को केसरी चैप्टर 2 ने कितनी कमाई की

  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 1- 7.75 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 2- 9.75 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 3- 12 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 5- 4.8 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 6- 0.06 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 7- 3.5 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 8- 4.42 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 9- 7 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 9- 0.2 करोड़

अबतक हिंदुस्तान में केसरी चैप्टर 2 ने 57.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

यहां पढ़ें-  ‘एक दिन जब मैं उठूंगा और कोई …’ आलोचना पर खुलकर बोले अक्षय कुमार, कहा- ऑडियंस ही मालिक…

The post Kesari 2 Box Office Collection Day 10: ‘केसरी 2’ ने 10वें दिन दिखाई असली ताकत, सनी देओल की ‘जाट’ के लिए खतरे की घंटी, जानें कुल कमाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top