Hot News

Kesari 2 Box Office Collection Day 3: जाट की राह पर निकल पड़ी ‘केसरी चैप्टर 2’, ओपनिंग वीकेंड पर तोड़े 11 फिल्मों के रिकॉर्ड

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजाकर करने वाली हिस्टोरिकल कोर्ट रूम ड्रामा दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है. साथ ही क्रिटिक्स भी इसपर पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे हैं. लंबे समय से फ्लॉप फिल्में देने के बाद अक्षय कुमार की इस साल के शुरुआत में ‘स्काई फोर्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों से बेहतर कमाई की. इस बीच अब एक्टर को अपनी नई फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ से काफी उम्मीदें हैं. वहीं, फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन भी कर रही है. 18 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने के तीन दिनों में 11 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. और ऐसे यह फिल्म जाट के जैसी रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर चली पड़ी है.

केसरी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैक्निल्क के मुताबिक, अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ ने पहले दिन 7.84 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी. फिर दूसरे दिन इसकी कमाई में इजाफा हुआ और फिल्म ने 10.08 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया. इस तरह फिल्म ने दो दिन में 17.92 करोड़ रुपये बटोरे. वहीं, अब तीसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसके अनुसार, केसरी 2 ने तीसरे दिन 10:10 बजे तक 11.84 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 29.76 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. हालांकि, यह आज के आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें कुछ वक्त में बदलाव हो सकता है.

केसरी 2 ने इन फिल्मों में तोड़े रिकॉर्ड

गेम चेंजर- 26.59 करोड़
देवा- 19.43 करोड़
द डिप्लोमैट- 13.45 करोड़
इमरजेंसी- 12.26 करोड़
फतेह-10.71 करोड़
बैडएस रवि कुमार-9.72 करोड़
मेरे हसबैंड की बीवी-5.28 करोड़
लवयापा- 4.75 करोड़
आजाद-4.75 करोड़
क्रेजी- 4.25 करोड़
सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव- 1.82 करोड़

वहीं, फिल्म अब इस साल की 14 फिल्मों से छावा (600 करोड़ के ऊपर), सिकंदर (109.95 करोड़), स्काई फोर्स (112.75 करोड़), जाट (75 करोड़ के ऊपर), देवा (33.9 करोड़), द डिप्लोमैट (35.9 करोड़) और अन्य 6 फिल्मों से पीछे है.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 Worldwide Collection: जाट की हालत टाइट, अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ ने 2 दिन में बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

The post Kesari 2 Box Office Collection Day 3: जाट की राह पर निकल पड़ी ‘केसरी चैप्टर 2’, ओपनिंग वीकेंड पर तोड़े 11 फिल्मों के रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top