Hot News

Khagaria News : खगड़िया 110 करोड़ की लागत से बना साइलो भंडारण केंद्र, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी करेंगे उद्घाटन

Khagaria News : खगड़िया. बिहार के खगड़िया जिले के पसराहा रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास रेल लाइन से सटे लिप लॉजिस्टस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा करीब 110 करोड़ की राशि से (साइलो ) अनाज भंडारण केंद्र का उद्घाटन 23 जून को उपभोक्ता मामले, खाद्य, सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद वेंकटेश जोशी करेंगे. साथ ही उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित कई सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.

किसानों और राज्य को होंगे ये बड़े लाभ

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार ने बताया कि इस भंडारण केंद्र की क्षमता करीब 50 हजार मीट्रिक टन की है. अनाज भंडारण को संरक्षित व सुरक्षित रखने के लिए चार साइलो (बदार) का निर्माण किया गया है. इससे प्रशासनी खरीद एवं वितरण प्रणाली को गति मिलेगी. स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलेगा.

लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में होगा सुधार

विशेषज्ञ मानते हैं कि प्राकृतिक आपदाओं से अनाज की सुरक्षा होगी. लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में सुधार होगा. बिहार में ऐसी परियोजनाएं भंडारण और वितरण की पारंपरिक समस्याओं का स्थायी समाधान बन सकती हैं. उन्होंने कहा कि इस साइलो केंद्र से बिहार के कृषक वर्ग और खाद्य सुरक्षा तंत्र को मिलेगा नया आधार मिलेगा. अब अनाज को खुले गोदामों में नहीं रखना पड़ेगा.

Also Read: Bihar Cabinet Meeting: बिहार के 6 शहरों में खुलेंगे एयरपोर्ट, केंद्र प्रशासन से समझौते पर कैबिनेट की मुहर

The post Khagaria News : खगड़िया 110 करोड़ की लागत से बना साइलो भंडारण केंद्र, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी करेंगे उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top