Khan Sir Wife: पटना. खान सर की दुल्हन को लेकर कई चर्चाएं सोशल मीडिया पर चल रही है. लोगों के मन में एक सवाल है कि खान सर की दुल्हन कहां रहेंगी. इसको लेकर एक अपडेट आ रहा है. खान सर की दुल्हन बिहार नहीं यूपी में रहेंगी. खान सर का यह घर किसी राजमहल से कम नहीं लग रहा है. घर में तमाम सुविधाएं मौजूद हैं. खान सर का यह घर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपाररानी नगर पंचायत के डोमधी वार्ड नंबर एक में है, जो बहुत ही आलीशान है.
महल जैसा है आलीशान घर
खान सर ने अपनी दूल्हन के लिए यूपी में राज महल जैसा आलीशान घर बनाया है. इस आलीशान में तमाम तरह की सुविधाएं हैं. घर को नई दुल्हन के स्वागत में अभी से ही सजाया जा रहा है. बीते 3 मई को खान सर ने इस घर का गृह प्रवेश कराया था, जिसमें दिग्गज लोगों के साथ-साथ उनके बचपन के दोस्त भी मौजूद थे. घर की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो बहुत ही खूबसूरत हैं. बताया जा रहा है कि जल्द ही खान सर अपनी दुल्हनियां लेकर यहां आएंगे. बचपन के दोस्तों ने खान सर के यहां आने को लेकर कहा कि बहुत ही खुशी का माहौल है.
काली आंखें, मासूम सा चेहरा…
खान सर का असली नाम फैज़ल खान है. उनकी पत्नी की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है. हालांकि, रिसेप्शन पार्टी के बाद से उनकी पत्नी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उनका चेहरा काफी हद तक दिखाई दे रहा है. तस्वीर में भले ही खान सर की पत्नी घूंघट में हों, लेकिन कई लोगों ने उनका चेहरा बिल्कुल साफ देखा है. लोगों का कहना है कि उनकी आंखे काली हैं और चेहरा बेहद मासून है. वैसे खान सर की पत्नी की कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं, जिसमें वो मुस्कुराते हुए दिख रही हैं. इसके अलावा एक तस्वीर में खान सर की दुल्हन की आंखें भी साफ दिख रही हैं.
Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन
The post Khan Sir Wife: बिहार नहीं यूपी में रहेंगी खान सर की दुल्हन, राज महल जैसा है आलीशान घर appeared first on Naya Vichar.