Hot News

Kharsawan: हाथों में तिरंगा, जुबां पर वंदे मातरम्, राष्ट्र गीत के 150 साल पूरे होने पर SSB ने निकाली बाइक रैली

शचिंद्र कुमार दाश
Kharsawan: सशस्त्र सीमा बल (SSB) 26 वाहिनी ‘जी- समवाय’ के जवानों ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर खरसावां में बाइक रैली निकाली और वंदे मातरम् के नारे लगाए. कमांडेंट राजीव भट्ट के निर्देश पर खरसावां के रायजामा कैंप से यह बाइक रैली निकाली गई. बाइक पर सवार एसएसबी के जवानों के साथ साथ स्थानीय लोग भी रैली में शामिल हुए. इस दौरान जवानों के हाथों में तिरंगा था और जुबां पर वंदे मातरम का नारा. जागरुकता रैली रायजामा कैंप से जेनालोंग बाडेडीह कैंप तक निकाली गयी. तिरंगे झंडों से सजी बाइकों पर सवार SSB के जवानों ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘हिंदुस्तान माता की जय’ के नारों के साथ पूरे इलाके को देशभक्ति के रंग में रंग दिया. यह बाइक रैली खरसावां के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी. रैली के दौरान जवानों के हाथों में लहराता तिरंगा और राष्ट्रभक्ति के नारों ने आम लोगों को भी भावुक कर दिया. सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने तालियों और नारों के साथ SSB जवानों का उत्साहवर्धन किया.

राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व को किया गया याद

इस अवसर पर SSB अधिकारियों ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा है. वर्ष 1876 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित इस राष्ट्रगीत ने आजादी की लड़ाई में करोड़ों देशवासियों को एकजुट किया था. इसके 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित यह रैली देश के प्रति समर्पण और एकता का प्रतीक है.

युवाओं में राष्ट्रप्रेम जगाने का संदेश

SSB अधिकारियों ने बताया कि बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ते हैं.

SSB जवानों के साथ स्कूली बच्चों ने गाया वंदे मातरम्
SSB जवानों के साथ स्कूली बच्चों ने गाया वंदे मातरम्

बड़ी संख्या में शिशु और ग्रामीण भी हुए शामिल

मध्य विद्यालय रायजामा परिसर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया. बच्चों को राष्ट्र गीत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी. इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्र भक्ति, एकता और अखंडता की भावना से अवगत कराना और युवाओं को वंदे मातरम् के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं भावनात्मक महत्व के बारे में बताना था. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप निरीक्षक रामदयाल लोहरा, बेडाडीह के ग्राम प्रधान शंभू सिंह मुंडा, रिडींग की मुखिया नागेश्वरी हेंब्रम के अलावा कांडेरकुट्टी, रायजामा और जेनालोंग-बाडेडीह के ग्रामीण और शिशु शामिल हुए.

ये भी पढ़ें…

रांची में रॉन्ग साइड से आ रही JCB ने कार को मारी टक्कर, शिक्षक की पत्नी घायल

बोकारो में हाथियों का आतंक, एक और युवक की मौत, ढाई दर्जन गांव दहशत में

The post Kharsawan: हाथों में तिरंगा, जुबां पर वंदे मातरम्, राष्ट्र गीत के 150 साल पूरे होने पर SSB ने निकाली बाइक रैली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top