Hot News

Khushi Kakkar Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘जोड़ा नईखे जान के’ मचा रहा धमाल, एंजेल राधा का धमाकेदार डांस, कुशल यादव बने दबंग पति

Khushi Kakkar Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ का गाना ‘छोटी रे छोटी’ इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस बीच खुशी एक और नये सॉन्ग के साथ वापस आ गई है. इस गाने का नाम ‘जोड़ा नईखे जान के’ आज रिलीज हो गया. सॉन्ग में एंजेल राधा और कुशल यादव नजर आ रहे हैं. सॉन्ग का म्यूजिक काफी अच्छा है, जिस सुनकर दर्शकों को मजा आ जाएगा. आइए गाने के बारे में आपको जानकारी देते हैं. आप यहां गाने का पूरा वीडिया भी देख सकते हैं.

खुशी कक्कड़ के सॉन्ग ‘जोड़ा नईखे जान के’ का वीडियो

‘जोड़ा नईखे जान के’ के कलाकार

‘जोड़ा नईखे जान के’ को खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज से सजाया है. गाने को गौतम राय (काला नागा) ने लिखा है. गाने का म्यूजिक टिंकू तूफान का है और इसके डायरेक्टर आशीष पार्क है. एडिटर विक्की एस राज है और प्रोजेक्ट हेड राजन कार्तिक है. प्रोड्यूसर गाने का सत्यपाल यादव है. इसमें एंजेल राधा और कुशल यादव साथ में दिख रहे हैं.

पति की तारीफ करती दिखी राधा

गाने में एंजेल राधा अपने पति की तारीफ करती है. वह कहती है कि मेरे से पुलिस और थाना भी डरता है. वह कहती है कि मेरा साजन के दम पर ही सारा शहर चल रहा है और हम दोनों की जोड़ी के जैसा कोई नहीं है. गाने में राधा जमकर डांस करती दिख रही है. उनके पति बने कुशल यादव एकदम बॉसी लुक में दिख रहे हैं. उनके हाथ में बंदूक है और वो लोगों को मारते-पीटते भी दिख रहे हैं. वह अपनी पत्नी को बंदूक चलाना भी सीखाते हैं.

खुशी कक्कड़ का ‘छोटी रे छोटी’ गाना

खुशी कक्कड़ का ‘छोटी रे छोटी’ गाना भी काफी जबरदस्त है. सॉन्ग के वीडियो में प्रीति तिवारी लाजवाब डांस करती दिख रही है. उनके एक्सप्रेशन डांस स्टेप्स के साथ मैच हो रहे हैं. इस सॉन्ग पर दो दिन में 59K व्यूज आए हैं और ये बढ़ रहा है. सॉन्ग को आजाद हिंदुस्तानी ने लिखा है.

यह भी पढ़ें- Arvind Akela Kallu New Song: यूट्यूब पर छाया अरविंद अकेला का नया गाना ‘ओठललिया’, ज्योतिका पासवान की अदाओं ने लूटा दिल

The post Khushi Kakkar Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘जोड़ा नईखे जान के’ मचा रहा धमाल, एंजेल राधा का धमाकेदार डांस, कुशल यादव बने दबंग पति appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top