Hot News

KKR के लिए खुशखबरी, अगले मैच में गेंदबाजी करेगा 25 करोड़ का खिलाड़ी

Highlights

Cameron Green Will Bowl: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सबसे महंगे क्रिकेटर कैमरून ग्रीन अब गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं. ESPN Cricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में ग्रीन गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं. केकेआर ने अभी तक जीत का खाता नहीं खोला है. ग्रीन का गेंदबाजी करना टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा.

गेंदबाजी में 25.20 करोड़ के क्रिकेटर की वापसी

कोलकाता ने कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. अभी तक उन्होंने केवल बल्लेबाज के तौर पर स्पोर्ट्सा है. कमर के निचले हिस्से में चोट के कारण वह गेंदबाजी से दूर थे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनकी फिटनेस पर नजर बनाए हुए था. 30 मार्च को जानकारी मिली थी कि ग्रीन अपना अभ्यास ज्यादा कर रहे हैं और 10-12 दिनों में गेंदबाजी करेंगे. अब 8 अप्रैल को समय पूरा हो चुका है और ग्रीन ने गेंदबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है.

कोलकाता का खराब प्रदर्शन

कोलकाता की टीम ने अच्छी शुरुआत नहीं की है. टीम को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद से हार मिली. वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इस सीजन में टीम अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है. लगातार खराब नतीजों के कारण टीम संतुलन पर सवाल उठने लगे थे.

बल्लेबाजी में भी ग्रीन फेल

ग्रीन ने अपनी बल्लेबाजी से भी सभी को काफी निराश किया है. उन्होंने तीन पारियों में 18, 2 और 4 रन बनाए हैं. वह तीसरे और चौथे स्थान पर उतरे लेकिन विशाल स्कोर नहीं बना सके. एक मैच में वह रन आउट भी हुए. इसके बाद फैंस सवाल उठाने लगे थे कि अगर वह गेंदबाजी नहीं कर रहे तो उनकी जगह रोवमैन पावेल को टीम में क्यों नहीं रखा जा रहा.

गेंदबाजी आक्रमण को मिलेगी मजबूती

ग्रीन के गेंदबाजी करने से टीम का संतुलन सुधरेगा. मथीशा पथिराना अभी पूरी फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं. सुनील नरेन बीमारी के कारण पिछला मैच नहीं स्पोर्ट्से थे. वरुण चक्रवर्ती भी कैच लेते समय चोटिल हो गए थे. ऐसे समय में ग्रीन का गेंदबाजी करना कप्तान के लिए एक अच्छा विकल्प बनेगा.

लखनऊ के खिलाफ नई रणनीति

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गुरुवार का यह होम मैच बहुत महत्वपूर्ण है. इसमें जीत दर्ज करके टीम अपनी लय पाना चाहेगी. ग्रीन के गेंदबाजी करने से टीम उन्हें मुख्य ऑलराउंडर के रूप में उपयोग कर पाएगी. इससे टीम को बहुत फायदा मिलेगा. ईडन गार्डन्स के घरेलू मैदान पर उनकी तेज गति विपक्षी बल्लेबाजों को भारी परेशानी में डाल सकती है.

ये भी पढ़ें-

DC vs GT: दिल्ली और गुजरात में कौन है बॉस? देखें हेड टू हेड आंकड़े

CSK के लिए बुरी समाचार, धोनी की वापसी के लिए करना होगा इंतजार, जानें कब लौटेंगे माही

उसके शॉट्स देखकर मजा आ गया, वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग के दीवाने हुए हार्दिक पंड्या

The post KKR के लिए खुशसमाचारी, अगले मैच में गेंदबाजी करेगा 25 करोड़ का खिलाड़ी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top