Hot News

KKR vs LSG: लखनऊ ने टॉस जीत चुनी बॉलिंग, केकेआर की बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग XI

KKR vs LSG: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स गुरुवार को आईपीएल 2026 के लीग मुकाबले में आमने-सामने हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. केकेआर को अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में पहले बैटिंग करनी होगी. अजिंक्य रहाणे की टीम पर एक बड़ा स्कोर करना होगा. केकेआर ने तीन मैच स्पोर्ट्स लिए हैं और अब भी उसे पहली जीत का इंतजार है. बारिश की वजह से पिछला मैच रद्द हो गया था. केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच एक-एक अंक बांट दिए गए थे. केकेआर के खाते में तीन मैच के बाद वही एक अंक है. जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो में से एक मैच जीता और एक हारा है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ पंजाब के खिलाफ अपना पहला मुकाबला हार गई थी. बाद में उसने सनराइजर्स हैदराबाद को हाराकर दो अंक हासिल किए. आज के मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने के लिए बेताब होंगी.

सुनील नरेन की टीम में हुई वापसी

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘हम भी गेंदबाजी करना चाहते थे.’ पिछले मैच में बल्लेबाजी करने के अपने फैसले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, वह मैच पूरा नहीं हो पाया, इसलिए आप कभी कुछ कह नहीं सकते. सुनील टीम में आए हैं, वरुण अभी भी अपने हाथ की चोट से उबर रहे हैं. जब कैमरून ग्रीन गेंदबाजी करते हैं, तो हमारे पास एक अतिरिक्त गेंदबाज होता है.

पंत को अपने बॉलरों पर भरोसा

टॉस जीतने के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. हम विपक्षी टीम को बल्लेबाजी के लिए बुलाना चाहते हैं. हमें अपने गेंदबाजों पर भरोसा है कि वे अपना काम बखूबी करेंगे. यकीनन, जीत से टीम का माहौल और भी बेहतर हो जाता है. हम उसी टीम के साथ स्पोर्ट्स रहे हैं. हमें लगता है कि हमारा टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी के लिहाज से काफी मज़बूत है, और हमें अपने टॉप ऑर्डर पर पूरा भरोसा है कि वे हमें जीत तक पहुंचाएंगे.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी.
लखनऊ सुपर जाइंट्स : मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.

ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स एक हाई स्कोरिंग मैदान रहा है. इसका एक कारण, यहां की तेज आउटफील्ड है. दूसरा कारण है मैदान का छोटा आकार. ऑफ और लेग साइड में बाउंड्री 65 मीटर ओर 64 मीटर है, जबकि साधी बाउंड्री 74 मीटर है. जिस पिच का इस्तेमाल पिछली रात हुआ था, वहीं मैच स्पोर्ट्सा जाएगा. यहां गेंद में स्विंग देखने को मिली थी, लेकिन पिच थोड़ी सूखी हुई लग रही है. यह मैदान आमतौर पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों के लिए ज्यादा फायदेमंद रहा है. पिछले छह मैचों में से, चार बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है.

ये भी पढ़ें…

GT vs DC: डेविड मिलर का एक गलत फैसला और 1 रन से हारी दिल्ली, अब ड्रेसिंग रूम का VIDEO वायरल

‘जोक ऑफ द सेंचुरी’, बाबर आजम ने उड़ाया सफेद कबूतर; सोशल मीडिया पर हुए जमकर ट्रोल

The post KKR vs LSG: लखनऊ ने टॉस जीत चुनी बॉलिंग, केकेआर की बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग XI appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top