Hot News

KKR vs RR: हारते-हारते 1 रन से जीता KKR, वैभव अरोड़ा ने बचा ली टीम की लाज

KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रविवार को डबल हेडर के दिन के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) को एक रन से हरा दिया है. 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआर की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन स्टैंड इन कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने बीच में 95 रनों की तूफानी पारी स्पोर्ट्स टीम को फिर से मुकाबले में ला दिया. पराग के आउट होने के बाद भी टीम के बाकी बल्लेबाजों ने हार नहीं माली लेकिन 205 रन तक ही पहुंच पाए और 1 रन से हार गए. केकेआर के युवा गेंदबाज वैभव अरोड़ा (Vaibhav Arora) ने आखिरी ओवर में शानदार बचाव किया और आरआर के सेट बल्लेबाजों को 16 रन नहीं बनाने दिया. आखिरी ओवर में एक शानदार रोमांच देखने को मिला, जिससे दर्शकों को खूब आनंद आया होगा.

केकेआर ने दिखाया शानदार स्पोर्ट्स

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर के बल्लेबाजों ने शानदार स्पोर्ट्स दिखाया. अपने घरेलू मैदान पर इस टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 206 रन बनाए. आंद्रे रसेल ने 25 गेंद पर 57 रनों की आक्रामक पारी स्पोर्ट्सी और अपनी टीम को 200 के स्कोर के पार पहुंचाया. हालांकि केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि टीम ने 13 के स्कोर पर दूसरे ओवर में सुनील नरेन का विकेट गंवा दिया. गुरबाज ने 25 गेंद पर 36 रन बनाए और पावर प्ले में कोई भी विकेट नहीं गिरने दिया.

फिर से फेल हुए 14 साल के वैभव सूर्यवंशी

आरआर की ओर से जोफ्रा आर्चर, युद्धवीर सिंह, तीक्षणा और रियान पराग ने एक-एक विकेट चटकाए. सबसे महंगे साबित हुए आकाश मधवाल, जिन्होंने 3 ओवर में 50 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं ले पाए. 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआर को अपने सलामी जोड़ी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से बड़ी पारी की उम्मीद थी. हालांकि सूर्यवंशी केवल एक चौका जड़ दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए. वैभव अरोड़ा ने सूर्यवंशी को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया.

रियान पराब ने 45 गेंद पर बना डाले 95 रन

इसके तुरंत बाद कुणाल सिंह राठौड़ भी शून्य पर चलते बने. जायसवाल ने 21 गेंद पर 34 रनों की पारी स्पोर्ट्सी, लेकिन मोईन अली की गेंद पर रिंकू सिंह को एक आसान कैच थमा दिया. आरआर एक समय71 रन पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था, लेकिन रियान पराग ने उसके बाद पागलों की तरह बल्लेबाजी की. उन्होंने 45 गेंद पर 95 रन बना दिए, जिसमें 8 छक्के और 6 चौके थे. उन्होंने मोईन अली के एक ओवर में 5 छक्के जड़े. 173 के स्कोर पर पराग आउट हुए.

अंक तालिका में एक पायदान ऊपर पहुंचा केकेआर

केकेआर इस जीत के बाद अंक तालिका में लखनऊ सुपर जायंट्स को पछाड़कर छठे नंबर पर पहुंच गई है. इस टीम को अब भी 3 लीग मुकाबले स्पोर्ट्सने है. अगर टीम अपने सभी मैच जीत जाती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है. दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. इसका काम अब दूसरे टीमों का समीकरण बिगाड़ना होगा. आरआर के साथ-साथ एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स भी प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी है.

ये भी पढ़ें…

‘यह खिलाड़ी की गलती है, अंपायर की नहीं’, सहवाग ने DRS विवाद के लिए ब्रेविस की लगाई क्ला

हरभजन ने पैट कमिंस के जख्मों पर छिड़का ‘मालदीव’ वाला नमक, सीजन के बीच ब्रेक लेना पड़ गया भारी

The post KKR vs RR: हारते-हारते 1 रन से जीता KKR, वैभव अरोड़ा ने बचा ली टीम की लाज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top