जमशेदपुर. सबुज कल्याण संघ ने पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज संघ के सहयोग रविवार को टेल्को में कोल्हान स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया. इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला व पूर्वि सिंहभूम जिले के कुल 193 शतरंज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहन शांडिल्य चैंपियन बने. कुमार संकल्प उपविजेता रहे. देवांजन सिन्हा को तीसरा स्थान मिला. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिन्मय रॉय, मिथिलेश घोष, एनके तिवारी, अमित बोस, दीपक चक्रवर्ती, कमल घोष, सुब्रतो बोस, सुबीर भट्टाचार्य, प्रदीप, गोपाल बसका, प्रदीप्तो, मुख्य ऑर्बिटर जयंत कुमार भुइंया, जिला शतरंज संघ के सचिव एनके तिवारी व अन्य लोग मौजूद थे. विजेताओं के बीच 40500 रुपये की इमामी राशि व ट्रॉफी बांटी गयी.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Kolhan level chess tournament at sabuj kalyan sangh : रोहन शांडिल्य विजेता व कुमार संकल्प बने उपविजेता appeared first on Naya Vichar.

