Hot News

Kolkata Style Egg Roll: कोलकाता स्टाइल एग रोल का चखना है स्वाद, तो फटाफट नोट करें रेसिपी

Kolkata Style Egg Roll: बाजार में मिलने वाले अंडा रोल का स्वाद तो आपने जरूर चखा होगा. अगर आप इसी रोल को घर पर बनाकर खाते हैं तो उसका स्वाद और भी मजेदार और सेहत के लिए फायदेमंद भी होगा. इस आप घर पर आटे से बना सकते हैं, जो कि किचन में हमेशा उपलब्ध रहता है. यह टेस्टी रोल शिशु से लेकर बड़ों तक खूब पसंद आएगा. आज आपको कोलकाता स्टाइल अंडा रोल बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी बताते हैं.

एग रोल बनाने के लिए सामग्री

  • मैदा – 1 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • चीनी – आधा चम्मच
  • तेल- 4 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – एक चुटकी
  • प्याज – 2
  • हरी मिर्च – स्वादानुसार
  • चाट मसाला
  • टोमेटो कैचअप
  • चीली सॉस
  • नींबू का रस
  • अंडा

इसे भी पढ़े: Gajar Cutlet Recipe: इस रेसिपी से घर पर बनाएं कुरकुरे गाजर कटलेट, हर किसी को आएगा पसंद

एग रोल बनाने की विधि

  • कोलकाता स्टाइल एग रोल बनाने के लिए पहले मैदा में नमक और चीनी मिलाकर अच्छे से गूंदें.
  • इसे 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें.
  • अब आप मैदा से लोई बनाकर हल्की मोटी सी रोटी बेल लें.
  • इसके बाद आप गर्म तवे पर इस रोटी को एक तरफ से सेकने के बाद दूसरी तरफ पलट दें.
  • फिर आप रोटी पर अंडा फोड़कर डालें और इसमें नमक, मिर्च मिलाकर पूरी रोटी पर फैला दें.
  • अब आप अंडे की साइड वाली रोटी को पलट कर और तेल लगा दें.
  • अच्छे से सेंकने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें.
  • इसके बाद आप अंडे वाली तरह प्याज, हरी मिर्च, चाट मसाला, काली मिर्च, नींबू का रस, टोमैटो केचअप और चिली सॉस डाल दें.
  • अंत में आप इस रोटी को रोल करें और गरमा गरम परोस दें.

इसे भी पढ़े: Basket Chaat Recipe: शाम के नाश्ते में चटपटा खाने का करे दिल, तो ट्राई करें बास्केट चाट

इसे भी पढ़े: Mughlai Paratha Recipe: स्वाद में बेमिसाल है मुगलई पराठा, जल्दी से नोट कर लें बनाने की रेसिपी  

The post Kolkata Style Egg Roll: कोलकाता स्टाइल एग रोल का चखना है स्वाद, तो फटाफट नोट करें रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top