Hot News

Krrish 4: ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ में हुई इस खूबसूरत एक्ट्रेस की एंट्री! निर्देशक ने खुद दिया इशारा

Krrish 4: बॉलीवुड की पसंदीदा सुपरहीरो फिल्म फ्रेंचाइजी ‘कृष’ की चौथी किस्त का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं. फैंस की नजरें इस फिल्म की सभी अपडेट्स पर बनी हुई है. ऐसे में अब फिल्म से जुड़ी एक ऐसी समाचार सामने आ रही है, जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा देगी. दरअसल, ऋतिक रोशन की फिल्म में बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की एंट्री हो गई है. इसपर खुद फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन ने मुहर लगाई है. ऐसे में आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

कृष 4 में हुई रेखा की एंट्री

Add a heading 2025 02 18T143143.237
The roshans success party

ऋतिक रोशन की हाल ही में नेटफ्लिक्स पर ‘द रोशंस’ डॉक्युमेंट्री-सीरीज रिलीज हुई, जिसमें रोशन परिवार के संघर्ष और सफलता की इनसाइड स्टोरी को दर्शाया गया है. यह डॉक्युमेंट्री-सीरीज दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स बटोर रही है. इसकी सफलता के लिए हाल ही में राकेश रोशन ने एक सक्सेस पार्टी भी होस्ट की, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्स ने शिरकत की. इन्हीं में से थीं, एक्ट्रेस रेखा, जिनके ग्लैमरस लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसी बीच पैपराजी ने निर्देशक राकेश से कृष 4 में रेखा के नजर आने को लेकर सवाल किया, जिसके जवाब में राकेश ने हामी भरते हुए कहा कि सब कुछ है, आपको देखने को मिलेगा. अब राकेश रोशन के इस बयान से यह बात साफ है कि ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ में रेखा की झलक देखने को मिलेगी.

कृष और कृष 3 का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस

रेखा पहले भी इस सुपरहीरो फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने कृष और कृष 3 में अहम भूमिका से दर्शकों का मनोरंजन किया था. ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि कृष 4 में भी वह अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेंगी.

यह भी पढ़े: Crazxy Trailer: अभिमन्यु के चक्रव्यू में फंसने के लिए हो जाएं तैयार, सामने आया ‘तुम्बाड’ वाले सोहम शाह का धमाकेदार ट्रेलर

The post Krrish 4: ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ में हुई इस खूबसूरत एक्ट्रेस की एंट्री! निर्देशक ने खुद दिया इशारा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top