Hot News

सदा से समाजसेवी है कुशवाहा समाज : ओमप्रकाश 

कुशवाहा एकता संघ की बैठक नया विचार मोरवा । प्राचीन काल से ही सदा से समाज सेवी रहा है कुशवाहा समाज। उक्त बातें कहीं हुसैनी पुर में आयोजित कुशवाहा एकता संघ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा हरिओम ने । कोषाध्यक्ष डॉक्टर बलिराम सिंह कुशवाहा ने मोरवा विधानसभा में अब तक कुशवाहा समाज को सत्ता में भागीदारी का अवसर नहीं मिलने पर चिंता प्रकट की। महासचिव लखन सिंह कुशवाहा ने नेतृत्वक दलों के द्वारा न्याय नहीं मिलने पर कुशवाहा समाज द्वारा अपना निर्दलीय प्रत्याशी देने की चेतावनी दी गई।संघ अध्यक्ष द्वारा पिछले वर्ष महाशिवरात्रि के…

Spread the love

कुशवाहा एकता संघ की बैठक

नया विचार मोरवा । प्राचीन काल से ही सदा से समाज सेवी रहा है कुशवाहा समाज। उक्त बातें कहीं हुसैनी पुर में आयोजित कुशवाहा एकता संघ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा हरिओम ने । कोषाध्यक्ष डॉक्टर बलिराम सिंह कुशवाहा ने मोरवा विधानसभा में अब तक कुशवाहा समाज को सत्ता में भागीदारी का अवसर नहीं मिलने पर चिंता प्रकट की। महासचिव लखन सिंह कुशवाहा ने नेतृत्वक दलों के द्वारा न्याय नहीं मिलने पर कुशवाहा समाज द्वारा अपना निर्दलीय प्रत्याशी देने की चेतावनी दी गई।संघ अध्यक्ष द्वारा पिछले वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर छत्तीस जोड़ी गरीब कन्याओं के विवाह कराये जाने की वर्षगांठ मनाने एवं सार्वजनिक रूप से जलाभिषेक करने का संकल्प लिया गया। वहीं सर्वसम्मति से 26 फरवरी को बिहार के लेनिन शहीद जगदेव सिंह की 103 वीं जयंती, समारोह पूर्वक बनाने का निर्णय लिया गया। मोरवा विधानसभा क्षेत्र के गरीब आम अवाम के सभी प्रकार के इलाज के लिए 8 एवं 9 फरवरी को निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। डॉ मनोहर प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह, अभय सिंह, संजय कुमार सिंह, लालबाबू सिंह कुशवाहा, डॉ ब्रजेश कुमार सिंह,डॉ सतीश कुमार सिंह कुशवाहा, डॉ राजेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, सुशील कुमार,लखन सिंह कुशवाहा, सुनील सिंह, मनीष कुमार, जीतेन्द्र सिंह, सरोज कुमार, सुजीत कुमार आदि ने संबोधित किया। सर्व सम्मति से कुशवाहा एकता के लिए तन मन धन से समर्पित रहने का संकल्प लिया गया। मौके पर मोरवा विधानसभा कुशवाहा एकता संघ के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top