Hot News

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: ‘राजनेता को मनोरंजन में लाएं’, एकता कपूर ने 25 साल बाद स्मृति ईरानी की वापसी की कंफर्म!

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को 25 साल पहले दर्शकों का खूब प्यार मिला था. अब यह शो एक बाद फिर वापसी करने जा रहा है. हाल ही में मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने एक इवेंट में इसके अगले भाग यानी रीबूट का एलान किया है. साथ ही उन्होंने इस आइकॉनिक शो के रीबूट में तुलसी वीरानी का किरदार निभाने वाली पॉलिटिशियन और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी की छोटे पर्दे पर वापसी को लेकर भी हिंट दिया है.

‘राजनेता को मनोरंजन में लाएं…’

मीडिया रिपोर्ट्स में पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि शो में अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी दोनों ही मिहिर और तुलसी के रूप में कमबैक करेंगे. अब एकता कपूर के लेटेस्ट बयान ने इस चिंगारी में आग लगाने का काम किया है. हालांकि, इस बीच उन्होंने डायरेक्ट स्मृति ईरानी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा, ‘हम एंटरटेनमेंट में नेतृत्व ला रहे हैं. या बेहतर होगा कि राजनेता को मनोरंजन में लाएं.’ अब इससे स्मृति की वापसी की चर्चा और भी तेज हो गई है, जिसके बाद शो को लेकर फैंस काफी उत्सुक हो गए हैं.

रीबूट में होंगे 150 एपिसोड

एकता कपूर ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट’ 150 एपिसोड तक चलेगा. उनका कहना है कि इस नंबर के काफी मायने हैं. एकता ने कहा, ‘इस प्रोग्राम के लिए हमारे प्यार ने इससे जुड़े सभी लोगों को 150 एपिसोड पूरे करने के लिए एक साथ लाया और 2000 एपिसोड के आंकड़े तक पहुंच गया. यह शो इसका हकदार है.’

मालूम हो कि ऑरिजनल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ साल 2008 में खत्म हो गया था.

यह भी पढ़े: Laughter Chefs 2 में निया शर्मा-करण कुंद्रा के बाद इन दो पुराने कंटेस्टेंट्स का हुआ धांसू कमबैक, आते ही मिला स्टार

The post Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: ‘राजनेता को मनोरंजन में लाएं’, एकता कपूर ने 25 साल बाद स्मृति ईरानी की वापसी की कंफर्म! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top