Hot News

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: अपनी मां के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा गौतम विरानी, मुन्नी करेगी तुलसी की मदद, परी को मिल पाएगा रणविजय से छुटकारा?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर दर्शकों की भावनाओं से स्पोर्ट्स रहा है. अब तक आपने देखा कि परी की जिंदगी पूरी तरह बिखर चुकी है. तुलसी के कहने पर उसने रणविजय का घर तो छोड़ दिया, लेकिन उसके दिल का दर्द कम नहीं हुआ. तुलसी एक मां की तरह परी के साथ खड़ी है. कभी उसे अपने हाथों से खाना खिलाती है, तो कभी उसे हिम्मत देती है. तुलसी का ये प्यार देखकर परी फूट-फूटकर रो पड़ती है. 

दूसरी ओर, अंगद का नजरिया बिल्कुल अलग है. वो वृंदा को याद दिलाता है कि परी पहले कैसी थी और उसके हिसाब से जो हो रहा है, वो उसके कर्मों का फल है. इसी बीच कहानी में एक और बड़ा तूफान आने वाला है, जो तुलसी और मिहिर की जिंदगी को पूरी तरह बदल देगा.

परी को पहले पति से मिलवाएगी तुलसी

आने वाले एपिसोड में मिहिर और तुलसी को पता चलेगा कि शांति निकेतन अब खतरे में है. उन्हें अपना घर बचाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ता है. इसी बीच तुलसी परी को रणविजय से पूरी तरह अलग करने का फैसला करती है और उसके तलाक की अर्जी डाल देती है. इतना ही नहीं, तुलसी परी की मुलाकात उसके पहले पति से भी करवाने वाली है, जिसकी दूसरी पत्नी की भी मौत हो चुकी है. यह फैसला कहानी में नए सवाल और उलझनें पैदा करेगा. कोर्ट की सुनवाई के बीच तुलसी और मिहिर का सामना उनके अपने बेटे गौतम विरानी से होती है. बेटे को देखकर दोनों के पैरों तले जमीन खिसक जाती है.

अपने बेटे के खिलाफ खड़ी होगी तुलसी

गौतम साफ कह देता है कि वह अपने ही माता-पिता के खिलाफ केस लड़ेगा और शांति निकेतन को उनसे छीन लेगा. तुलसी को अपने ही बेटे के खिलाफ खड़ा होना पड़ता है. इसी बीच मुन्नी सही वक्त पर शांति निकेतन के कागजात निकलवाकर तुलसी को सौंप देती है. मुन्नी की मदद से तुलसी कोर्ट में सबूत पेश करती है और गौतम की चाल नाकाम हो जाती है. अंत में तुलसी कोर्ट में अपने ही बेटे को हरा देती है, लेकिन इस जीत के साथ उसे ये भी समझ आ जाता है कि माता-पिता होने के बावजूद गौतम के दिल में उनके लिए कितनी नफरत भरी हुई है.

ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी की खरी-खोटी सुनने के बाद नॉयना को जलील करेगा मिहिर, कोर्ट में परी को धमकाएगा रणविजय

The post Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: अपनी मां के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा गौतम विरानी, मुन्नी करेगी तुलसी की मदद, परी को मिल पाएगा रणविजय से छुटकारा? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top