Hot News

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: इस शख्स की वजह से नोइना का डांस देखेगा मिहिर, वृंदा को अंगद की बाहों में देखकर उसपर भड़केगा सुहास

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 दिखाया जाएगा कि नवरात्रि समारोह में नोइना शांति निकेतन में डांस करती है. परी अपने पिता मिहिर को वीडियो कॉल करती है. नोइना का डांस वह वीडियो कॉल पर देखता है. उत्सव जारी रहता है और तुलसी नोइना की डांस की तारीफ करती है. हालांकि तुलसी का ध्यान बार-बार मिहिर पर जाता है और वह उसके घर लौटने का इंतजार करती है. तभी वृंदा वहां एक खूबसूरत लहंगा चौली पहनकर आती है. ये लहंगे चोली को तुलसी ने परी को गिफ्ट किया था, जिसने इसे पहनने से मना कर दिया था. अंगद, वृंदा को देखता रह जाता है और मिताली को इससे जलन हो जाती है.

वृंदा पर परी होगी गुस्सा

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में दिखाया जाएगा कि अंगद और वृंदा साथ में डांस करते हैं और हर कोई उनकी केमेस्ट्री की तारीफ करते हैं. परी, वृंदा को देखती है उस आउटफिट में जिसे पहनने से उसने मना कर दिया था. परी को बहुत गुस्सा आता है और वह वृंदा पर नाराज होती है. परी उसे बुरा-भला कहती है और उसपर ड्रेस चोरी करने का इल्जाम लगाती है. तुलसी और शोभा उसकी बात को सुनते हैं. शोभा उसे रोकती है, लेकिन परी फिर उसे ही बुरा-भला कहने लगती है.वृंदा, तुलसी और परी से माफी मांगती है और बताती है कि उसने शुरुआत में वह पोशाक इसलिए नहीं पहनी थी क्योंकि वह परी के लिए थी.

वृंदा का मंगतेर करेगा तमाशा

तुलसी दरवाजे पर खड़ी होकर मिहिर का इंतजार करती है. शोभा कहती है कि शायद मिहिर ना आए. परी जानबूझकर अपनी मां से कहती है कि मिहिर ने नोइना का डांस वीडियो कॉल पर देखा. वह कहती है कि शायद अभी भी पापा उससे नाराज है. दूसरी तरफ नोइना सपना देखती है कि मिहिर शांति निकेतन आया है और वह उसके साथ डांस कर रहा है. तभी उसका सपना टूटता है और वह मिहिर को अपने पास ना पाकर दुखी हो जाती है. अंगद और वृंदा साथ में डांडिया करते हैं. परी, वृंदा को धक्का दे देती है और वह अंगद की बाहों में गिर जाती है. तभी वृंदा का मंगेतर वहां आ जाता है और दोनों को ऐसे देखकर खूब तमाशा करता है.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 X Reviews: ऋषभ शेट्टी की फिल्म को मीडिया यूजर्स बता रहे शानदार, क्लाइमेक्स में खड़े होंगे रोंगटे, देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू

The post Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: इस शख्स की वजह से नोइना का डांस देखेगा मिहिर, वृंदा को अंगद की बाहों में देखकर उसपर भड़केगा सुहास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top