Hot News

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: रणविजय से बचने के लिए तीसरी शादी करेगी परी, मिहिर की जिंदगी पर मंडराया खतरा, बापजी से मदद मांगेगी तुलसी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर दर्शकों को बड़े ट्विस्ट देने वाला है. आने वाला एपिसोड्स तुलसी और मिहिर की जिंदगी को पूरी तरह हिला कर रख देगा. अब तक आपने देखा कि कोर्ट केस खत्म हो चुका है और परी को लगा था कि रणविजय से तलाक लेकर वह चैन की सांस ले पाएगी. लेकिन कहानी यहां खत्म नहीं होती. रणविजय पहले से ही अगली चाल चलने की तैयारी में था. वह अपनी बेटी गरिमा को ढाल बनाकर परी की जिंदगी को फिर से मुश्किल बना देता है. 

परी को हुआ तुलसी पर भरोसा

कस्टडी मिलते ही रणविजय का असली चेहरा सामने आने लगता है और वह परी को मानसिक रूप से परेशान करने लगता है. इस मुश्किल समय में मिहिर अपनी बेटी का साथ देता है, लेकिन परी को मजबूरी में रणविजय के साथ रहने का फैसला लेना पड़ता है. इसी बीच तुलसी परी की मदद करती है, तो पहली बार परी का दिल सच में पिघलता है. वह तुलसी को अपनी सगी मां मानने लगती है. यह पल तुलसी के लिए भी खास होता है, क्योंकि लंबे समय बाद उसे परी का भरोसा मिलता है. मिहिर भी तुलसी पर भरोसा जताने की कोशिश करता है, लेकिन पुराने दर्द अब भी दोनों के बीच दीवार बन हुए हैं. 

बेटी के लिए रणविजय के साथ रहती है परी

तुलसी चाहकर भी मिहिर के करीब नहीं जा पाती और यह मिहिर को अंदर से तोड़ने लगती है. घर और बिजनेस की टेंशन के बीच मिहिर खुद को अकेला महसूस करने लगता है. दूसरी तरफ, अपनी बेटी गरिमा के लिए परी रणविजय के जुल्म सहने को मजबूर होती है. तलाक के बाद भी रणविजय का साया उसका पीछा नहीं छोड़ता. ऐसे में परी एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लेने वाली है. समाचार है कि रणविजय से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए परी अपने पहले पति अजय के साथ तीसरी बार शादी करने का मन बना लेती है. जैसे ही रणविजय को इस बात की भनक लगती है, वह बुरी तरह बौखला जाता है.

मिहिर का होगा भयानक एक्सीडेंट

इधर मिहिर को जब पता चलता है कि उसकी कंपनी बिकने वाली है, तो वह पूरी तरह टूट जाता है. दुख और गुस्से में मिहिर शराब का सहारा ले लेता है और उसका भयानक एक्सीडेंट हो जाता है. जैसे ही तुलसी को यह समाचार मिलती है, वह भागी-भागी अस्पताल पहुंचती है. मिहिर की हालत देखकर तुलसी खुद को संभाल नहीं पाती और उसकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं. वहीं नॉयना भी वहां पहुंचकर अपना अलग ड्रामा शुरू कर देती है. आखिर में तुलसी एक बार फिर मिहिर की ढाल बनकर खड़ी होती है और मदद के लिए बापजी के पास जाती है और पूरी सच्चाई उनके सामने रख देती है. 

ये भी पढ़ें: TRP Report Week 3: तुलसी और अनुपमा से छिन गई कुर्सी, इस नए शो ने नंबर वन पर बनाई जगह, देखें टॉप 5 सीरियल की लिस्ट

ये भी पढ़ें: Anupama: अनुपमा के गुस्से से हिला इंटरनेट, ‘घुमा-घुमाकर मारूंगी’ डायलॉग पर दर्शकों ने पीटा माथा, वायरल हुआ वीडियो

ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: केस जीतते ही परी की जिंदगी नर्क बनाएगा रणविजय, मिहिर के एक्सीडेंट से उजड़ने वाला है तुलसी का सुहाग?

The post Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: रणविजय से बचने के लिए तीसरी शादी करेगी परी, मिहिर की जिंदगी पर मंडराया खतरा, बापजी से मदद मांगेगी तुलसी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top